rashtriya news सर्व धर्म ने मनाया ईद मिलन समारोह - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

सर्व धर्म ने मनाया ईद मिलन समारोह


बुरहानपुर//अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संस्थापक श्री साजिद निसार साहब एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफ़ाक़ अहमद खान की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सय्यद शहज़ाद अली के टेरिस रूपी फार्म हाउस पर भव्य ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी धर्म के अधिकारी कर्मचारी समाज जन एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित होकर  एक दूसरे से गले मिलकर आपसी भाई चारा, सुख समृद्धि, आपसी प्रेम, एक दूसरे का सम्मान, मित्रता, स्वस्थ्य जीवन की शुभ कामनायें दी। ईद का त्यौहार नफरतों पर मोहब्बत की जीत, असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष डॉ इमरान खान एवं डॉ फरीद क़ाज़ी जी,संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं बार कॉउन्सिल के ज़िला अध्यक्ष यूनुस पटेल जी, मंडी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित, कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चे के अध्यक्ष संजय गेहलोत, कर्मचारी शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष सुरेश पवार जी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कोटवे जी,राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं महामंत्री संजय राउत जी, शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष अमर पाटिल जी, ज़िला अध्यक्ष धनराज पाटिल जी, विजय अगनानी जी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधाकर माकुन्दे जी, डी ई ओ कार्यालय से अरविन्द ठाकुर जी,शिक्षक कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौकसे जी,राकेश दलाल जी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ज़िला अध्यक्ष हेमन्त ठाकुर जी, बावसकर सर, कापसे जी, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक अता उल्लाह खान,प्रदेश महामंत्री बहादुर मीर, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू खान, प्रदेश संयुक्त मंत्री मोहम्मद फहीम जी  मुशताक खान, एवं जावेद राना,ज़िला बुरहानपुर के ज़िला अध्यक्ष   शकील हामी,ज़िला उपाध्यक्ष ज़की अनवर,ज़िला सचिव जावेद अहमद खान शरीफ खान सर, जनशिक्षक शेख हारुन, बुरहानपुर ब्लॉक अध्यक्ष ज़फर अली, प्रमोद निकम जी,रियाज़ सर, सलीम सर, फज़लुर् रेहमान सर ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रोग्राम में चार चाँद लगा दिए। अन्य पद अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित हुऐ। अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक के ज़िला अध्यक्ष राजेश सावकारे जी, राजकुमार मंडलोई जी, नईम उर रेहमान जी, ने व्यस्तथा के चलते अपनी ओर से ईद की बधाई दी।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रेहान खान भी मौजूद थे।सभी के भरपूर सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार मोहम्मद फहीम सर ने माना।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.