A description of my image rashtriya news हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसा कर उन्हें प्रताड़ित करने की फिल्म है द केरला स्टोरी - गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दिखाई गई फिल्म, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, छात्राएं पहुंची - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसा कर उन्हें प्रताड़ित करने की फिल्म है द केरला स्टोरी - गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दिखाई गई फिल्म, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, छात्राएं पहुंची


बुरहानपुर। यह फिल्म बताती है कि कैसे क्षणिक भावुकता के कारण ‘लव जिहाद' के जाल में फंसकर बेटियां अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेती हैं। यह फिल्म आतंकवाद के विभिन्न रूपों को भी उजागर करती है। धोखा और दबाव देकर महिलाओं के मतांतरण के विषय पर बनी द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर समाज में खासी चर्चा है। 

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने गुरुवार दोपहर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ फिल्म द केरला स्टोरी शो के दौरान कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा दरअसल आईएसआई जैसे आतंकवादी संगठनों के द्वारा हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसा कर उन्हें प्रताड़ित करने की कहानी को प्रदर्शित करती। यह मूवी एक विशेष सामाजिक संदेश और प्रेरणा देती है। सभी ने इस फ़िल्म को अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहिए। समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों और महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस फिल्म के विशेष आयोजन करना शुरू किए गए हैं ताकि हमारी बहन, बेटियां लव जिहादियों से सुरक्षित रहे। श्री लधवे ने कहा है कि यह फिल्म हम सभी को देखनी चाहिए। इस फिल्म में आईएसआईएस आतंकवादी गतिविधियों को सूक्ष्मता से बताया गया है, जिसे जानना काफी जरूरी है।

इस दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोंसले, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, रतिलाल चिल्लात्रे, जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, विपुल कानगो, मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.