पैंशन दादा के नाम से मशहूर कर्मचारी महासंघ संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित पहुंचे इंदौर आंदोलन के 17वें दिन अपनी 9सूत्रीय मांगो के पूर्ति हेतु
इन्दौर// आंदोलन के 17वें दिन अपनी 9सूत्रीय मांगो के पूर्ति हेतु देवीअहिल्या विश्वविद्यालय में बहुत ही वृहद स्तर पर सुंदर कांड का आयोजन किया गया प्रभु श्री राम और प्रभु बजरंग बली महाराज से प्रार्थना है मध्यप्रदेश सरकार को विश्वविद्यालय कर्मचारियों की मांगो के हल हेतु सदबूद्धि प्रदान करें आज आंदोलन में संघ अध्यक्ष चैनसिंह यादव महासचिव रमेश कुशवाह, महासंघ प्रवक्ता महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की देवीअहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी रामायण मंडल के सदस्य संतोष रघुवंशी कमलेश हार्डिया, राकेश यादव और साथियों द्वारा रामायण पाठ का वाचन किया जा रहा है आज के आंदोलन के समर्थन देने हेतु बुरहानपुर से कर्मचारी नेता ठाकुर संतोषकुमार सिंह दीक्षित प्रदेश अध्य्क्ष मध्यप्रदेश मंडी कर्मचारी संघ, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संघ भोपाल विशेष रूप से सम्बोधन हेतु उपस्थित हुए कर्मचारियों की प्रमुख माँग सातवें वेतनमान से पेंशन, स्थाई कर्मी कर्मचारियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन लागु करने, आदि प्रमुख रूप से है
कोई टिप्पणी नहीं