अतिक्रणकारियों ने नेपानगर नावरा रेंज के जंगल में अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई कर हर तरफ तबाही मचाई है, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
पुलिस एक्शन में
बुरहानपुर जिले में अतिक्रणकारियों ने नेपानगर नावरा रेंज के जंगल में अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई कर हर तरफ तबाही मचाई है। सीवल और बाकड़ी क्षेत्र में जंगल काट कर 100 से ज्यादा टपरियां बना ली गई हैं। वन विभाग का ध्यान नहीं था। खास बात यह है कि अधिकांश टपरियों में कोई नहीं रहता। इन्हें सिर्फ कब्जा करने की नियत से बनाया गया है। यही नहीं यहां कब्जा कर वनाधिकार अधिनियम के तहत दावे भी लगा दिए गए हैं। जिसन पर पिछले दो दिनों से सख्त कार्यवाही कर खदेड़ा जा रहा है कल 18 मकान ध्वस्त किये थे आज मुख्य आरोपी फूल सिंह का मकान ध्वस्त किया गया।
बुरहानपुर जिले का नेपानगर का जंगल इन दिनों पुलिस और अतिक्रमणकारियों का युद्ध क्षेत्र बना हुआ है। पिछले दो दिनों स्व पुलिस जंगल मे घुसकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का कार्य कर रही है। यही नही यंहा के बदमाश, लुटेरे और इनामी अपराधियो पर भी सख्त कार्यवाही कर मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी के चलते दो दिनों में पुलिस ने कई मकानों को ध्वस्त कर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके महिलाएं भी शामिल है। कल पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा के मामले में 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया था साथ ही डकैती में शामिल 5 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा था इसी के चलते आज फिर एक बार एसपी और पुलिस बल ने ग्राम सीवल, चारण, पानखेड़ा, तेलियादव पर भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी फूल सिंह का मकान भी तोड़ने की कार्यवाही की है। बाकड़ी वन चौकी के मुख्य आरोपी फूलसिंह एवं रेरसिंग के मकानों को पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया गया है। आज पानखेड़ा में 4 बुलडोजर जेसीबी, 8 ब्रजवाहन, एसटीएफ बल, अन्य जिलों से बुलाया गया फोर्स आदि पूर्ण रणनीति के साथ क्षेत्र पानखेड़ा में अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्यवाही डीआईजी तिलक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा की उपस्थिति में की जा रही है। अभी तकरीबन 50 मकान तोड़ दिए गए हैं, आगे कार्यवाही जारी हैं।
- राहुल कुमार, एसपी।
कोई टिप्पणी नहीं