धूलकोट के केवड़िया फाल्या में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी और गिरफ्तार
बुरहानपुर पुलिस थाना अंतर्गत धूलकोट के केवड़िया फाल्या में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी और गिरफ्तार। प्रकरण में कुल 18 वन अतिक्रमणकारी आरोपीयों की हो चुकी है गिरफ्तारी।*
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंग कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में पुलिस ने धूलकोट के केवडिया फाल्या में आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 04.04.2023 की सुबह केवड़ियां फाल्या में पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। उक्त घटना पर आरोपियों के विरूद्ध थाना निम्बोला में अप क्र 133/2023 धारा - 147,148,149,294,341,307,353,332 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गठित पुलिस टीमों ने 13 आरोपीयों को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी *(1)रामलाल पिता धनीराम बारेला 20 वर्ष (2) जामसिंह पिता ज्ञान सिंह 30 वर्ष (3) गोपाल पिता ज्ञानसिंह 36 वर्ष (4)राकेश पिता ज्ञानसिंह उम्र 40 वर्ष (5)भाई राम पिता धनीराम उम्र 22 वर्ष* सभी निवासी केवड़िया फाल्या धूलकोट के हैं।
कोई टिप्पणी नहीं