rashtriya news नारायण भविष्य वाणी आज का पंचांग - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

नारायण भविष्य वाणी आज का पंचांग


नारायण भविष्य वाणी

      आज का पंचांग

   0️⃣4️⃣MARCH 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*आज शनिवार, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि, पुष्य नक्षत्र, शाम 6 41 बजे से फिर गंडमूल आश्लेषा नक्षत्र, शोभन योग, बालव करण, चंद्रमा दिनरात कर्क राशी में, राहुकाल सुबह 9 40 बजे से 11 30 बजे तक, पूर्व दिशाशूल, रवियोग, शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, होलाष्टक (कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित)। होलिका दहन के बाद होलाष्टक समाप्त।।।* ✔️  

💥 *नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

💥 *हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप अपने घर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और दशरथ कृत शनि स्त्रोत पाठ करें हनुमान चालीसा भी करें।।।।* 


*आज क्या करे व क्या ना करें -- ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार पूर्व दिशा में यात्रा ना करें, जरूरी हो तो पहले उत्तर दिशा में चले, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। एक्सपेरिमेंट करें। बाल व नाखून ना काटें। आज बच्चे के जन्म के लिए समय शाम 6:41 के बाद शुभ नहीं है। अभी होलाष्टक लगे हुए हैं तो बड़े-बड़े शुभ कार्य का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। भोजन राशन का सामान, वस्त्र, दवाई खरीद, चांदी खरीद, रत्न खरीद, कृषि उपकरण, वाहन खरीद, बिजली उपकरण खरीद, किसी भी तरह का पूजा-पाठ शुभ कर्म सत्संग योगा, ध्यान, नृत्य ध्यान, दान पुण्य, कृषि संबंधी कार्य यह सब कार्य करें। विवाह सगाई, कोई फॉर्म भरना हो, अन्नप्राशन, पार्टी, सोना खरीद, विद्या आरंभ, मांस मदिरा, जानवर पशु पक्षी, नशीले पदार्थ, नामकरण, कान बिंधवाना, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी जमीन खरीद, प्रॉपर्टी की एडवांस पेमेंट यह सब कार्य ना करें। आज के भोजन में हल्दी, किशमिश, दाल, गुड उपयोग करें। आज मांस मदिरा लहसुन प्याज उपयोग ना करें। आज किसी भूखे व्यक्ति को भोजन खिलाएं। आज नीले, सफेद, कॉफी रंग के वस्त्र धारण करें। आज के दिन आप अपने घर में कालीमिर्च कपूर जलाएं। सपने में यदि आप पर कोई हमला करता है तो इसका अर्थ है तो इसका अर्थ है कार्य में रुकावट। उपाय में आप थोड़ा संभल कर काम करें और किसी व्यक्ति को भोजन कराएं ।।* 

==================== 

 Ad 💥  **किसी भी प्रकार का रत्न, बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान, भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

====================== 

*आज जिनका जन्म दिन है, और जिनकी सालगिरह है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप किसी धार्मिक संस्था में श्रमदान करें कुछ गुप्त दान करें पौधे लगाएं। नारायण* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

===================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

    0️⃣4️⃣MARCH 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*मेष- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आपके लिए दिन थोडा संभलकर चलने का है। बड़े बड़े निर्णय सावधानी से करे और हो सकता है तो टाल दे | भूमि भवन के खरीद और बेचने के मामलो को आगे बढाया जा सकता है | माता की सेहत का ध्यान रखे | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे नहीं तो इल्जाम लग सकता है।* 

वृषभ- आपके लिए आज का दिन बिलकुल आपके पक्ष का बना हुवा है अपने काम पर ध्यान दे तो आज सफलता मिल जाएगी | अपने काम में अगर किसी की मदद चाहेगे तो वो भी मिल सकती है | आपका जोश और उत्साह बढ़ा हुवा रहेगा | काम में भी तेज़ी रहेगी | आज के दिन आप नए काम में रूचि ले तो अच्छा |


*मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ और धनदायक दिन है | आपके घर अच्छे लोगो का आगमन होगा और दिन बहुत व्यस्तता से भरा रहेगा | अभी कोई नए काम में हाथ न डाले और जो काम धन से सम्बंधित हो और आपके लिए लाभ देने वाला हो उसको पहले करे | धन मिलेगा मित्र मिलेगे।*

कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और सिद्धि प्रदान करने वाला है अतः आप आज जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफल और सिद्धि ही मिलेगी | नए काम की शुरुवात कर सकते है | अपने घर या कार्यस्थल पर शुभ मांगलिक कार्य भी सम्पन्न करवा सकते है | शुभ समाचार का आगमन होगा। 


*सिंह- आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है खासकर के आर्थिक स्थति तनाव पैदा कर सकती है | अनायास ही कुछ बड़े या फालतू खर्चे हो सकते है। चिंता का वातावरण बढ़ सकता है | आय कम होगी | अगर किसी को कडवी भाषा में कुछ कहा तो अपमान होगा |*

कन्या- आपके लिए आज का दिन सफलता से भरा दिन है हालाँकि काम में कुछ अरुचि बढ़ सकती है लेकिन समय समय पर लाभ अवश्य ही मिलता चला जायेगा | कोई नया काम शुरू कर सकते है या अपने घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है | व्यापारिक यात्रा का शुभ परिणाम आपको मिलेगा |


*तुला- आपके लिए आज का दिन शुभ है काम समय पर पूरा कर लेंगे | आपके कार्यो को लोगो के द्वारा सराहा जायेगा | यश मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | निजी हित के काम पहले पूरा करे | सरकारी कार्यो को जल्दी सम्पन्न करने का प्रयास करे | परिवार के साथ भी समय बिताने का अवसर मिलेगा | आय के विषय में सोचे।* 

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा खासकर के अगर आज आप किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते है और सामाजिक कार्य करने से प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | नए काम की योजना बना सकते है और पिछली हानि की भी भरपाई हो जाएगी | दिन को बहुत अच्छा इंजॉय करेगे। नारायण भविष्यवाणी। 


*धनु- आपके लिए आज का दिन एकदम विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है इसलिए जो भी करे सोच समझकर करे नहीं तो हानि होने का डर है या फिर चौट आदि भी लग सकती है | अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे और बाहरी खाने से परहेज रखे | अपनी वाणी पर कंट्रोल करे नहीं तो अपमान होने का भी डर रहेगा।* 

मकर- आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है आपको अपने काम से आज कुछ फुर्सत मिलेगी और अपने परिवार के साथ अच्छा टाइम बिता सकते है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार सहयोग मिलेगा, मूड भी अच्छा खुशनुमा बना रहेगा | धन प्राप्ति के योग है |


*कुम्भ- आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक है लेकिन फिर भी बहुत संभलकर काम करे कही कोई आपको अपनी बातो में या चाल में फसा सकता है | किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे और अपने काम को स्वय ही करे किसी के भरोसे रहे तो हानि भी हो सकती है | मित्र मिलने की ख़ुशी होगी।* 

मीन- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ और अच्छा है अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी को पूरा निभा सकते है | कोई शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | संतान के संभंध में कोई शुभ समाचार मिलेगा | अच्छा माहोल और परिवार का साथ मिलेगा | शुभ कार्य में शामिल होने के योग बने हुए है |||।नारायण भविष्यवाणी* 


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.