मोदी सरकार के जीवन बदलने के अभियान को मिल रहा जनता का समर्थनः - जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री, पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं को दी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई, मनाया जश्न
बुरहानपुर। त्रिपुरा, नगालैण्ड और मेघालय में हुए चुनावों के जो परिणाम आए हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में पिछले चुनावों में पार्टी को सीटें मिली थीं, इस बार उससे ज्यादा सीटें मिली हैं और पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ा है। यह दर्शाता है कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के जिस मंत्र पर चल रही है, उस पर जनता विश्वास कर रही है।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने जिला कार्यालय पर आयोजित पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्षोल्लास एवं मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कही। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण व आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस महाविजय पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया।
*गुड गवर्नेंस और गरीबों का जीवन बदलने के अभियान*
श्री लधवे ने कहा देश में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी लगातार विजयश्री हासिल कर रही है। इससे स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे गुड गवर्नेंस और गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को अपना समर्थन दे रही है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें गरीब कल्याण की जो योजनाएं चला रही हैं, जनता उन पर विश्वास करती है।
*प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाया*
श्री लधवे ने कहा कि केंद्रीय श्री मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा ने जिस तरह से संगठन तंत्र को मजबूत किया है और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाया है, जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मेहनत कर रहे हैं, पार्टी की लगातार हो रही जीत इसी का परिणाम है। श्री लधवे ने कहा कि वर्ष 2023 में होने जा रहे राज्य विधानसभा के चुनाव तथा 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में भी पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी तथा देश में फिर एक बार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व महापौर अतुल पटेल, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, लक्ष्मण महाजन, अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार, उपाध्यक्ष विपुल कानगो, योगेश्वर पाटिल, रवि गावड़े, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, विनोद राव पाटिल, विक्रम चंदेल, पार्षद आशीष शुक्ला, राजेश महाजन, धनराज महाजन सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं