गरीब कल्याण की योजनाएं लोगो के जीवन को समृद्व बना रही है - भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याणजी अग्रवाल ने कहा
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को अमरावती रोड स्थित प्रेमल हॉल में जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याणजी अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय गुप्ता, जिला महामंत्री श्री लक्ष्मण महाजन, श्री रतिलाल चिलात्रे मंचासीन थे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्ट-2, आजीवन सहयोग निधि संग्रह सहित आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याणजी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार लोगों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का काम कर रही है। महत्वकांक्षी व गरीब कल्याण की योजनाएं लोगो के जीवन को समृद्व बना रही है। ऐसे समय हम कार्यकर्ताओ का भी दायित्व है कि आने वाले चुनावो में लगातार भाजपा विजयी हो। विकास यात्रा में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी भी अपनी सहभागीता करे। उन्होंने कहा कि हम बूथ के साथ ही शक्ति केन्द्र को भी मजबूत बनाएं। हमारे शक्ति केन्द्र,मंडल और बूथ के मध्य मजबूत सेतू का काम करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कहा कि हमारे कुशल नेतृत्वकर्ताओ के कारण आज पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत है। बूथ सशक्तिकरण को हमारे कार्यकर्ताओ ने धरातल पर चरितार्थ करके दिखाया है। अब अभियान के भाग दो में इसे अपडेट करना है। इसी तरह हमने शक्ति केन्द्र पर पांच लोगों की टोली बनाना है। जिले में बूथ सशक्तिकरण की ही तरह शक्ति केन्द्र भी मजबूत होगें। श्री लधवे ने कहा कि 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी से हमारा आजीवन सहयोग निधि संग्रह का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य को हमे समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति के साथ संपन्न करना है। आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान का प्रभारी श्री विजय गुप्ता एवं सह प्रभारी श्री किशोर शाह को बनाया गया है। इसी प्रकार जिले के सभी 10 मंडलों में एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। जो प्रत्येक मंडल को दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में हासिल करने में सहयोग प्रदान करेंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष श्री गजानन महाजन, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, श्री राजू जोशी, सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठों अध्यक्ष, अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं