A description of my image rashtriya news निगमायुक्त ने टेक्स वसूली कर्ताओं की ली बैठक,कर जमा नही करने वालो के नाम सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करेगे टेक्स वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

निगमायुक्त ने टेक्स वसूली कर्ताओं की ली बैठक,कर जमा नही करने वालो के नाम सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करेगे टेक्स वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश


बुरहानपुर | शुक्रवार को शाम 5 बजे नगर पालिक निगम स्थित एम आय सी सभाकक्ष में निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने  समस्त संपत्तिकर एंव राजस्व अधिकारीयो वसूलीकर्ताओ की बैठक ली गई |

बैठक में सभी 48 वार्डो के वसूली की समीक्षा की गई जिन वार्डो की वसूली कम रही है उन्हें वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए निगमायुक्त ने शहर के उन बड़े बकायादारो जिन पर अधिक टेक्स की राशि बकाया है उन बड़े बकायादारो के नाम सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करेगे | निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की शहर मे  होटल मेरिज गार्डन,पावरलूम, कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल और शहर के मुख्य मार्गो पर स्थित व्यवसायिक भवन ,शोरूम ,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बिल्डिंग परमिशन, कंपाऊंड, कर निर्धारण(टेक्स असिसमेंट) और  ट्रेड लायसेसं होना अनिवार्य है तथा इनमे से अगर किसी भी व्यावसायिक द्वारा इन चार  दस्तावेज  की जांच करने हेतू निगम द्वारा चार विशेष दल का गठन किया गया है निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने सख्त रवेया आपनाते हुए कहा की जिन बकायादारो  बकाया कर  जमा नही किया है उनके नाम सार्वजनिक कर चष्मा किये जायेंगे| इसके पश्चात भी जो व्यवसायिक उनके ट्रेड लायसेसं प्रस्तुत नही करने पर निगम द्वारा चालानी कारवाई भी की जायेगी व शासन के आदेशानुसार  कार्यवाही की जावेगी  और  संपत्ती कुर्की की जायेगी उनसे भी अपिल की वे शीघ्र अपना टेक्स नगर निगम में जमा कर शहर के विकास में सहयोग करे एंव कुर्की जेसी कार्यवाही से बचे |

बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि  जिन लोगों ने बिना अनुमति के मकान निर्माण किये है लेकिन शासकीय अभिलेख में संपत्ति दर्ज नहीं है उन्हें तत्काल नोटिस दे तथा तीन दिन में उक्त संपत्ति अभिलेख में दर्ज कराकर उन से भी कर (टैक्स) वसूल किया जाये। इसके बाद भी करदाता कर (टैक्स) नहीं देता है तो संपत्ति कुर्की करने की कार्यवाही करें। बैठक में निगमायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर वसूली में तेजी लाये। कर वसूली को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। 

निगमायुक्त द्वारा समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया  | बैठक में निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, राजस्व प्रमुख सगीर अहमद खान, कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे,राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह सिकरवार ,शशिकांत पवित्रे संजय केतकर, सहित समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.