पंचायत स्तर पर मनेगी संत रविदास जयंती - भाजपा अजा मोर्चा की जिला बैठक में लिया निर्णय
बुरहानपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय अटल कुंज पर संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कहा आगामी 5 फरवरी को संत शिरोमणि श्री रविदासजी की जयंती पंचायत स्तर तक अजा मोर्चा द्वारा वृहद स्तर तक मनाना है। बैठक में रविदासजी की जयंती को हर्षोल्लास के साथ बनाने का निर्णय लिया गया। मोर्चा प्रभारी श्री विपुल कानगो ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी 5 फरवरी को संत श्री रविदास जयंती ग्राम पंचायत स्तर पर मनाई जाएगी। जिसमें सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक में श्री गोकुल तायडे, श्री अशोक कुरील, श्री राजकुमार वाघ, सचिन गोपाल, साहेबराव शंकपाल, मगन चौधरी, दिनकर इंगले, मुकेश लौंडे, राजेश सावकारे मीडिया प्रभारी, सुश्री दुर्गा गाठे, जयश्री कैथवास, गणेश लौंडे, प्रशांत डोले, गोविंदा तायडे, संतोष गवई, सुरेश लौंडे, नरेंद्र उज्जैनवाला सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा के जेस्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री शिव कुमार पासी ने किया। आभार जिला कार्यालय मंत्री श्री रुपेश कछुआ ने माना।
कोई टिप्पणी नहीं