rashtriya news नारायण भविष्यवाणी अनुसार आज का राशिफल जानिए क्या है आज खास - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

नारायण भविष्यवाणी अनुसार आज का राशिफल जानिए क्या है आज खास


 नारायण भविष्य वाणी

आज का पंचांग

   2️⃣3️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

*सोमवार, माघ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, व्यतिपात योग, बालव करण/कौलव करण, चंद्रमा मकर राशी में, दोपहर 1 51 बजे से कुम्भ राशी में प्रवेश, राहुकाल सुबह 8 30 बजे से 10 10 बजे तक, पूर्व दिशाशूल, रवियोग, सर्वार्थ सिद्धि योग।।।* ✔️ 

*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप ओम नमः शिवाय मंत्र की एक माला जाप करें, हनुमान चालीसा पाठ करें और दुर्गा माता की आराधना करें।।।* 


*आज क्या करे व क्या ना करें -- ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार आज किसी प्रकार का फार्म भरना चाहे या कोई एप्लीकेशन देना चाहे तो सफल रहेगी।  विवाह सगाई इंगेजमेंट पार्टी, खरीदारी करें। कृषि संबंधी उपकरण, भोजन, राशन, वस्त्र, खरीदे। वाहन, मशीन, जमीन, प्रॉपर्टी, चांदी, आभूषण खरीदें। सोना, मांस मदिरा, जानवर पशु पक्षी, नशीले पदार्थ ना खरीदें। नामकरण, ग्रह प्रवेश, कान बिंधवाना करें। पढ़ाई शुरू करें। एडवांस पेमेंट दें। किसी भी तरह का पूजा-पाठ शुभ कर्म सत्संग योगा, ध्यान, नृत्य ध्यान, दान पुण्य यह सब कर सकते हैं। बच्चे के जन्म के लिए समय शुभ है। पूर्व दिशा में यात्रा ना करें, जरूरी हो तो सौंफ खाएं । एक्सपेरिमेंट करें। बाल व नाखून काटें। आज भोजन में हरी सब्जी, दाल गुड खाएं। आज छोटे जानवरों के लिए दाना डालें जैसे गिलहरी आदि। आज आप सफेद, नीले, मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें। आज के दिन आप अपने घर में कच्चे दूध गए छींटे करें।* 


*आज जिनका जन्म दिन है, और जिनकी सालगिरह है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप शिवजी के मंदिर में जाएं और ओम नमः शिवाय मंत्र की एक माला जाप करें। गरीब बच्चों को दूध का दान करें। नारायण*  

*कोई भी रत्न, किसी भी देश में बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

========================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

    2️⃣3️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*मेष* आपके लिए आज का दिन सफलता वाला है | घुमने फिरने का मौका मिलेगा | नए लोगो का सम्पर्क बढेगा | अच्छे कार्य में सम्मिलित हो सकते है और नए काम को भी आज शुरू करे तो सफलता मिल जाएगी | यात्रा का योग है और स्थान परिवर्तन का योग भी है | 

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपके विचार आज प्रोग्रेसिव और गहन मनन करने वाले होगे | कुछ कुछ धार्मिक प्रवृति भी बढ़ेगी | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज अपने पुराने रुके अटके काम शुरू कर सकते है | आय बढ़ने के योग है | 


*मिथुन* आपके लिए समय विपरीत हो रहा है इसलिए आज आपको शांति से दिन बिताने का प्रयास करना चाहए | किसी से मतभेद उभर सकते है | आज कोई नया काम न करे और जहा तक हो सकता है यात्रा को टालने का प्रयास करे | रस्ते में आते जाते सावधानी बरते | 

*कर्क* आपके लिए दिन अच्छा है सप्तम चंद्रमा अनुकूल माना जाता है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज कोई प्रपोजल भेजे तो स्वीकार होगा | टूटे हुए रिश्ते भी आज सुधर जाएंगे और शुभ यात्रा का योग है | 


*सिंह* आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आपकी ही गलती से कोई बना बनाया काम उलझ सकता है या रुक सकता है इसलिए आज सभी काम सोच समझकर करे और उतावली से बचे |आज नए व्यक्ति पर भरोसा करना ठीक नहीं है | अलर्ट रहें। 

*कन्या* आपके लिए आज का दिन शुभ और खुशियों से भरपूर है | आज आप अपने आप ही खुश मूड में रहेगे और हो सकता है सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार मिल जाये | प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो जायेगे | आर्थिक स्थति में सुधार हो जायेगा | 


*तुला* आपके लिए समय कुछ असमंजस वाली स्थति जैसा रहेगा | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप किसी काम को लेकर काफी जागरूक रहेगे | धार्मिक कार्य सफल होंगे साथ ही पारिवारिक सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी | नए काम को टालना ठीक रहेगा | 

*वृश्चिक* आपके लिए दिन बहुत शुभता लिए है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आपको थोड़े प्रयास से भी काम में सफलता मिल जाएगी | नए काम के लिए थोडा दौड़ भाग होगी | आज किसी यात्रा पर जाना चाहे तो जा सकते है या किसी समारोह आदि में शामिल हो सकते है। 


*धनु* आपके लिए आज का दिन अच्छा है हर काम में आपको सहयोग मिलेगा और काम आगे से आगे बढ़ते चले जायेगे। अच्छे लोगो से सम्पर्क होगा और घर गृहस्थी की वस्तुओ की खरीददारी भी हो सकती है | आज यात्रा को टालना ठीक रहेगा | मित्र मिलेगे आय भी बढ़ेगी | 

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | रोचकता से भरपूर और नए लोगो से मिलने जुलने का दिन है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप बहुत खुश रहेगे | कोई नया काम शुरू कर सकते है| सम्मान मिलेगा, किसी समारोह या मांगलिक कार्य में जा सकते है। 


*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन विपरीत गौचर वाला है | सभी के साथ आप अच्छा और विनम्र व्यवहार करे किसी के साथ कडवी भाषा में बात न करे | आर्थिक रूप से आज धनहानि के योग बने हुए है इसलिए किसी नए इन्वेस्ट को अभी टालना ठीक रहेगा | जिद्द न करे | 

*मीन* आपके लिए आज लाभदायक दिन है | व्यापारिक स्थति अच्छी होगी कोई नया लेन देन शुरू होगा और किसी के साथ आज आपको एक प्रस्ताव पर विचार करने का भी अवसर मिलने के योग है | आज आप व्यापारिक यात्रा पर जायेगे, लाभ होगा||| नारायण भविष्यवाणी* 


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.