rashtriya news पोक्सो एक्ट एवं पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों का किया क्षमता संवर्धन कार्यक्रम - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

पोक्सो एक्ट एवं पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों का किया क्षमता संवर्धन कार्यक्रम


बुरहानपुर//पोक्सो एक्ट एवं पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों का किया क्षमता संवर्धन कार्यक्रम


शनिवार को खंडवा डायोसिसन सोशल सर्विसेस के डी एस एस द्वारा संचालित चाईल्ड लाईन बुरहानपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा संयुक्त रूप से भावजी आनंदा चौधरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाचनखेड़ा में पोक्सो एक्ट एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चाइल्डलाइन जिला समन्वयक पवन पाटिल द्वारा बताया गया कि दोनों एजेंसी के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम करते हुए प्रारंभ में बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 के कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए पोक्सो एक्ट पर प्रशिक्षण दिया गया इसके पश्चात पैरा लीगल वालंटियर  संदीप शर्मा द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। राजू भंवरे द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया। नंदकिशोर जांगड़े द्वारा उपस्थित बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात बच्चों को खेल गतिविधि करवा कर हमेशा सतर्क रहने का संदेश दिया गया संस्था के प्राचार्य विजय भोलानकर द्वारा चाइल्ड लाइन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों का आभार प्रकट कर इस कार्यक्रम की सराहना कर भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम करने हेतु कहा गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन जिला समन्वयक पवन पाटिल पैरालीगल वालंटियर संदीप शर्मा, नंदकिशोर जांगड़े, राजू भवरे, चाइल्ड लाइन वालेंटियर निरल टोप्पो, संस्था के प्राचार्य विजय भोलानकर एवं अन्य स्टाफ सहित लगभग 80 बच्चे उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.