rashtriya news आज का राशिफल जानिए क्या है आज खास - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज का राशिफल जानिए क्या है आज खास


नारायण भविष्य वाणी

   आज का पंचांग

   2️⃣0️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

शुक्रवार, माघ मास कृष्ण पक्ष त्रियोदशी तिथि/चतुर्दशी तिथि, गंडमूल मूल नक्षत्र दोपहर 12 41 बजे तक, व्याघात योग, वणिज करण, सुबह 10 बजे से भद्रा शुरू, चंद्रमा दिनरात धनु राशी में, राहुकाल सुबह 11 10 बजे से 1258 बजे तक, पश्चिम दिशाशूल, मेरु त्रियोदशी और मासिक शिवरात्रि ।।।* ✔️ 

*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की एक माला जाप करें। राहु काल के समय मौन रहे।।।* 


*आज क्या करे व क्या ना करें -- ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार आज खरीदारी करें। भोजन, राशन, वस्त्र, खरीदे। वाहन, मशीन, जमीन, प्रॉपर्टी, कृषि संबंधी उपकरण, आभूषण सोना चांदी, मांस मदिरा, जानवर पशु पक्षी, नशीले पदार्थ ना खरीदें। विवाह, सगाई, पार्टी, नामकरण, ग्रह प्रवेश, कान बिंधवाना, ना करें। पढ़ाई शुरू करें। एडवांस पेमेंट दें। किसी भी तरह का पूजा-पाठ शुभ कर्म सत्संग योगा, ध्यान, नृत्य ध्यान, दान पुण्य यह सब कर सकते हैं। बच्चे के जन्म के लिए समय, दोपहर 12 44 तक शुभ नहीं है, इसलिए जरूरी ना हो तो ऑपरेशन ना करवाएं। पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें, जरूरी हो तो दही खाएं । एक्सपेरिमेंट करें। बाल व नाखून काटें। आज भोजन में गाजर, बाजरा बेसन गुड, घी खाएं। आज गाय को हल्दी लगी रोटी गुड के साथ दे। आज आप पीले, मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें। आज के दिन आप अपने घर में कपूर और तेजपत्ता अवश्य जलाएं।* 


*आज जिनका जन्म दिन है, और जिनकी सालगिरह है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करवा दें और गाय को चारा खिलाएं। माता पिता गुरु का आशीर्वाद लें, और उन्हें उपहार भेंट करें। नारायण*  

*कोई भी रत्न, किसी भी देश में बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

========================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

    2️⃣0️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*मेष* आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आज कुछ हल्का मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ेगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार नया कुछ समाचार सुनने को मिल सकता है जो अच्छा होगा | अभी जो चल रहा है वही चलने दे | 

*वृषभ* आपके लिए दिन शुभ तो नहीं है मगर फिर भी अपने काम में पूरा ध्यान रखेगे तो कम से कम हानि से बचेगे | स्वास्थ्य का ध्यान रखे और कोई कार्य सोच विचार कर के करें | आर्थिक स्थति ऐसी ही बनी रहेगी। चिंता मुक्त रहने का प्रयास करे | नारायण भविष्यवाणी। 


*मिथुन* आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है | सप्तम चन्द्र मूड को खुश रखेगा | अपना काम खुद करे | जीवनसाथी के साथ यात्रा पर भी जा सकते है | अविवाहित के लिए आज कोई रिश्ता आ सकता है या आज बातचीत की शुरुवात कर सकते है | नारायण भविष्यवाणी। 


*कर्क* आपके लिए आज का दिन साधारण दिन रहेगा। रोजाना की तरह काम करना पड़ेगा | विशेष ऑफर और विशेष प्रलोभन से बचकर रहे आज कोई हानि करवा सकता है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज किसी का प्रेम संदेस अथवा ऐसा ही कोई मित्रता का समाचार मिलने का योग है | 


*सिंह* आपके लिए शुभ और श्रेष्ठ दिन बन रहा है इसलिए आज सुबह या दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशियों में बढ़ोतरी होने वाली है | अगर आपको किसी परिणाम के बारे में चिंता है तो आज वो भी खत्म हो जाएगी और परिणाम आपके पक्ष में आएगा या कम से कम विरूद्ध नहीं जायेगा | 

*कन्या* आपके लिए आज का दिन बहुत ही सोच विचार कर काम करने का है आपको छोटी छोटी बातो में गुस्सा आ सकता है या कोई किसी की बात विचलित कर सकती है। इसलिए आज अपने को थोडा संयत बनाकर रखे और दिमाग से सभी काम और जवाब सोच  विचार कर दे | 

*तुला* आपके लिए दिन बहुत अच्छा हो गया है सभी काम आसानी से बना लेंगे और समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा | आपको किसी से सलाह लेनी हो या कोई वाद दायर करना हो तो आज कर सकते है | व्यापार में धन इन्वेस्ट करने के  लिए भी दिन अच्छा है लाभ होगा | यात्रा का शुभ फल मिलेगा | नारायण भविष्यवाणी। 


*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन पक्ष का बना हुआ है इसलिए आज अपने सभी रुके अटके काम पुनः शुरू करे और बिना किसी शंका के अपने काम को पूरा करने का प्रयास करे जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी और नए काम की शुरुवात का भी कोई आइडिया मिल जायेगा धन भी  मिलेगा | 

*धनु* आपको आज किसी से को काम निकलवाना हो तो वो काम आज पहले करे दिन बहुत अच्छा है और अगर किसी यात्रा पर जाना हो तो भी जा सकते है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आर्थिक लाभ मिलेगा | पारिवारिक सहयोग मिलेगा | किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते है या फिर आज घुमने जा सकते है | 


*मकर* आपके तो अभी खर्चीला समय चल रहा है आय भी होगी लेकिन खच भी काफी करना पड़ेगा | आपसी कलह से बचे और बिना किसी सलाह के आज कोई नया इन्वेस्ट करना ठीक नहीं हा कोई आपसे धोखा भी कर सकता है | आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे आगे। 

*कुम्भ* आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा | नजदीक दूर की यात्रा के लिए दिन अच्छा है | पारिवारिक माहोल आपके लिए अच्छा होगा | सभी मित्रो और साथियों का सहयोग प्राप्त होगा | आर्थिक स्थति में कुछ अच्छा परिवर्तन होने के संकेत भी मिल रहे है | नारायण भविष्यवाणी। 

*मीन* आपके लिए दिन अच्छा है नयी नयी जानकारिया हासिल करने का या कुछ नया सिखने का दिन है | अगर किसी कोचिंग क्लास आदि को ज्वाइन करना हो तो दिन अच्छा है | परमोशन या तबादले के लिए प्रयास कर सकते है | अच्छा परिवर्तनकारी समय चल रहा है||| नारायण भविष्यवाणी* 


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.