rashtriya news शांति पूर्ण एवं धैर्य से लिए गये निर्णय मानव को मानसिक त्रास से बचाने में सहायक सिद्ध होते है - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

शांति पूर्ण एवं धैर्य से लिए गये निर्णय मानव को मानसिक त्रास से बचाने में सहायक सिद्ध होते है


बुरहानपुर नि.प्र.- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय बुरहानपुर, जिला स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर,जायंद्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुरहानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय के अनुमति से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यशाला रेणुका रोड स्थित कृषि अनाज मंडी के केला नीलामी हॉल के अंतर्गत वर्तमान समय की गंभीर समस्या मानसिक आघात जैसे विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

            इस अवसर पर जिला पुलिस विभाग से शिकारपूरा थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया , AJK थाना प्रभारी श्री रूपसिंह चौहान ,टी आई श्री पवार , जायंट्स फेडरेशन 7 मध्यप्रदेश के फेडरेशन अधिकारी एवं पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन , जायंट्स अध्यक्ष व् पेरालिगल वोलेनटियर डॉ फौजिया सोडावाला ,जिला स्वास्थ्य विभाग इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. देवेन्द्र झंडारिया , मनकक्ष प्रभारी सिस्टर सीमा डेविड, नर्सिंग ऑफिसर प्रमिला जाधव ,सूबेदार  राधा मेडम,दीपाली मेडम,   जायंट्स व् जनजाग्रति सदस्य व् पेरालिगल वोलेनटियर डॉ अशोक गुप्ता , बेला तारकस , मंगला दुबे , डॉ किरण सिंह एवं सुनील अग्रवाल , सतीश जांगडे के साथ साथ बहुत बड़ी संख्या में जिला पुलिस विभाग के अधिकारी व् जवान उपस्थित थे l   

                       

               कार्यकम को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी, डॉ.देवेन्द्र झण्डारियां ने कहा कि जिला चिकित्सालय परिसर में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति यहाँ पर आकर जांच कराकर अपना इलाज निशुल्क प्राप्त कर सकता है l इस संबंध में शासन द्वारा संचालित टेली मानस कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया ।           

                 उक्त कार्यकम को संबोधित करते हुए श्री जलोदिया ने कहा की वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए कार्य की अधिकता होने के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से अपने आप को अस्वस्थ्य महसूस करता है l इसका इलाज पूर्ण रूप से संभव है l

               कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी पैरालीगल वॉलेन्टियर्स व जायंट्स फेड़रेशन ऑफिसर महेन्द्र जैन ने कहा कि जहा मानव ने पृथ्वी पर जन्म लिया है वहा पर हम यह समझे की हमे सब कुछ मिल जाये कतई संभव नही है l शांति पूर्ण एवं धैर्य से लिए गये निर्णय मानव को मानसिक त्रास से बचाने में सहायक सिद्ध होते है l  

                  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ किरण सिंह ने कहा की मानसिक त्रास से बचने के लिए योग व् शारीरिक व्यायाम नितांत आवश्यक है l क्योकि यह इन्सान को उर्जा प्रदान करता है l 

                   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की इंसान के स्वयं के हाथ में है की उसको अपना जीवन किस शैली से जीकर व्यतीत करना है l अच्छी तरह से जो व्यक्ति जीवन जीता है वह मानसिक त्रास जैसी बीमारी से सदैव दूर रहता है 

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला अस्पताल की मन कक्ष की प्रभारी सीमा डेविड ने किया व् माना l 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.