rashtriya news आज का राशिफल - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज का राशिफल

 


नारायण भविष्य वाणी

    *आज का पंचांग* 

   2️⃣7️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*आज शुक्रवार, माघ मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि, गंडमूल रेवती नक्षत्र, सिद्ध योग, तैतिल/गर करण, चंद्रमा मीन राशि में शाम 06 37 बजे तक, फिर मेष राशि में प्रवेश, राहुकाल सुबह 11:15 से 12:50 तक, पश्चिम दिशाशूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग।।।* ✔️  

💥 28 जनवरी 2023, शनिवार, माघ मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, साध्य योग, वाणिज/विष्टि करण, चंद्रमा मेष राशि में, राहुकाल सुबह 09 50 से 11 30 तक, पूर्व दिशाशूल।।💥 

*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप भगवान लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु की आराधना करें। भगवान सूर्य को प्रणाम करें और कुछ समय ध्यान अवश्य करें, खुश रहें। श्रमदान अवश्य करें।।।* 


*आज क्या करे व क्या ना करें -- ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार आज बच्चे के जन्म के लिए समय शुभ नहीं है बहुत जरूरी ना हो तो ऑपरेशन ना करवाएं। विवाह, गृह प्रवेश, फार्म भरना या कोई एप्लीकेशन देना हो तो यह ना करें। मांस मदिरा, जानवर पशु पक्षी, नशीले पदार्थ, बिजली उपकरण ना खरीदें। भोजन राशन का सामान, वस्त्र, दवाई, सोना चांदी खरीद, कृषि संबंधी उपकरण खरीद, वाहन, मशीन, प्रॉपर्टी जमीन खरीद, प्रॉपर्टी की एडवांस पेमेंट, पढ़ाई शुरू, कान बिंधवाना, नामकरण, किसी भी तरह का पूजा-पाठ शुभ कर्म सत्संग योगा, ध्यान, नृत्य ध्यान, दान पुण्य यह सब कर सकते हैं। पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें, जरूरी हो तो अजवाइन खाएं । एक्सपेरिमेंट करें। बाल व नाखून काटें। आज के भोजन में बेसन, किशमिश, लड्डू, पीले फल खाएं। आज पीली दाल दान करें। आज पीले, मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें। आज के दिन आप अपने मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। सपने में यदि कोई लॉटरी खुलने का अर्थ व्यापार वृद्धि।* 

====================  

 Ad 💥  *यदि आप या आपके मित्र हमारे साथ किसी ग्रुप में जुड़े हैं और आपको हर रोज की पोस्ट रूटीन से नहीं मिल पाती तो आप हम से डायरेक्ट जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको हमारा नंबर सेव करना है और आपका नाम, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नारायण भविष्यवाणी लिखकर व्हाट्सएप कर दीजिए +91 70277 33333* 

====================== 

*आज जिनका जन्म दिन है, और जिनकी सालगिरह है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन गुड़ रोटी गाय को खिलाएं और किसी धार्मिक संस्था में श्रमदान करें। बहन बेटे को उपहार दें। नारायण* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

===================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

    2️⃣7️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*मेष* राशी के लिए अभी समय विपरीत रहेगा, इसलिए आज अलर्ट रहें| नारायण भविष्यवाणी के अनुसार यात्रा को टाल दे | लेन देन में सावधानी रखे, कर्जा न ले। अपने मन में किसी प्रकार का भय और चिंता न आने दे | समय बीतने के साथ साथ अच्छा होता चला जायेगा | 

*वृषभ* राशी के लिए आज भी दिन पक्ष के गौचर वाला और लाभ प्रदान करने वाला है | समय का लाभ उठाएं और अपनी आय बढाने के तरीके आजमा कर देख सकते है | धनलाभ के योग और कोई शुभ समाचार मिलेगा | बड़ा सौदा होने के योग है | 


*मिथुन* राशी के लिए आज का दिन अच्छा है। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आपको अब आगे के लिए कोई योजना बनाना है तो विचार कर सकते है | परिवार और कार्य स्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी आय भी बढ़ेगी | 

*कर्क* राशी के लिए दिन विशेष कोई शुभ सूचक नहीं है मगर अब आपकी मेहनत से आगे बढ़ने के रस्ते ही खुलते चले जायेगे | आपकी सोच में अब कुछ बदलाव भी आप महसूस करेगे | परिवार के साथ अगर कोई मतभेद है तो अब वह सब सुलझने वाला है | तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बना हुआ है | 


*सिंह* राशी के लिए दिन विपरीत गौचर वाला बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें | इस समय में सभी प्रकार के जोखिम के कामो से दूर रहे | अपना वाहन आदि भी संभलकर चलाए | रोग आदि का इलाज करे छोटा न समझे | आज किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करे | लापरवाही से नुक्सान उठाना पढ़ेगा | 

*कन्या* राशी के लिए आज का दिन शुभ है आपका मूड अच्छा रहेगा और नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आप कोई भविष्य की योजना भी बना सकते है सही रहेगा | धन खर्च होने के योग है | शुभ यात्रा का योग है। 


*तुला* राशी के लिए लगातार अच्छा दिन है इसलिए आज आप पुरे दिन काम में व्यस्त रहेगे | आपके साथी आज आपको सहयोग करेगे | लेन देन के मामले आज सुलाझेगे | क़ानूनी कार्यो में देख समझकर आगे बढे | बाहरी संबंधो से आज लाभ मिलेगा लेकिन सावधान भी रहना पड़ेगा | 

*वृश्चिक* राशी के लिए दिन किन्तु परन्तु वाला बना रहेगा | अभी आप किसी बड़े निर्णय को लेकर परेशान हो सकते है | परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है | संतान से सम्बंधित चिंता का भय मन में बना रहेगा | धेर्य से काम आसानी से बन जायेगा | आज संतान सुख की प्राप्ति होगी | नारायण भविष्यवाणी। 


*धनु* नारायण भविष्यवाणी के अनुसार राशी के लिए समय अभी अच्छा नहीं है | कार्यो में रुकावट के कारन आपको थोडा गुस्सा आ सकता है या स्वभाव् में चिडचिडापन रहेगा | आज किसी से बहस आदि में न उलझे हो सकता है आपके साथी ही आपको गुस्सा दिलाने का प्रयास करे | आज यात्रा को टालना ठीक रहेगा। 

*मकर* राशी के लिए दिन अच्छा है पक्ष के गौचर बने हुए है इसलिए आज आप अपने जरुरी और महत्वपूर्ण काम पर ध्यान दे और उन्हें पहले पूरा करने की कोशिश करे | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार यात्रा सुखद रहेगी | परिवार में माहोल अनुकूल रहेगा | आय होगी | 


*कुम्भ* राशी के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार अगर आप कोई नया व्यापार या निर्माण काम शुरू करना चाहते है तो दो दिन रुक जाए और अगर किसी से मिलना हो या कोई काम निकलवाना हो तो आज आप जरुर सम्बंधित व्यक्ति से मिले आपका काम बन जाने के योग बन रहे है | 

*मीन* नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन की स्थिति आपके लिए अच्छी है | निरन्तर आगे बढ़ने के प्रयास सफल होगे और आपके काम भी बन जायेगे | घर में ही कोई शुभ और मांगलिक कार्य संपन होने के योग बने हुए है | यात्रा पर जाना चाहे तो जा सकते है | परिवार में खुश खबरी मिलेगी ||| नारायण भविष्यवाणी* 


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.