rashtriya news ताप्ती नदी के जल को सहजने हेतु बोरीबंधान कार्य में सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

ताप्ती नदी के जल को सहजने हेतु बोरीबंधान कार्य में सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान


बुरहानपुर। ताप्ती नदी के जल को सहजने एवं जलसंरक्षण के महत्व को समझते हुए जिले में  बोधी बंधान कार्य किया जा रहा है। आज खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने  ताप्ती नदी राजघाट पर जैनाबाद पुल के पास बोरीबंधान कार्य में श्रमदान किया। इस पुनित कार्य में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, पूर्व निगमाध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल राठौर,सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज टंडन, श्री सुनील वाघे, सम्मानीय पार्षदगण, निगम उपायुक्त श्री जितेंद्र मंडलोई, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, उपयंत्री श्री गोपाल महाजन,  शासकीय अधिकारीगण/कर्मचारीगण,शिक्षकगण व गणमान्य नागरिकगणों ने भी बोरीबंधान कार्य में श्रमदान किया। 

 उल्लेखनीय है कि यह बोरीबंधान कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए बोरीबंधान कार्य सतत् रूप से जारी रहेगा।  बोरीबंधान से जिले में जल की उपलब्धता एवं आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.