बुरहानपुर मीडिया क्लब शाहपुर ब्लाक इकाई वर्ष 2023-24 का भव्य शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ, ब्लाक अध्यक्ष गेहलोद सहित 25 से अधिक पत्रकारों ने ली शपथ।*बीएमसी की तेज गतिविधियां देख जनप्रतिनिधि हुए हैरान, कहा बुरहानपुर में ऐसा पहला संगठन जो निरंतर अपनी सक्रियता से पहचाना जा रहा है।
बुरहानपुर मीडिया क्लब शाहपुर ब्लाक इकाई वर्ष 2023-24 का भव्य शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ, ब्लाक अध्यक्ष गेहलोद सहित 25 से अधिक पत्रकारों ने ली शपथ।*बीएमसी की तेज गतिविधियां देख जनप्रतिनिधि हुए हैरान, कहा बुरहानपुर में ऐसा पहला संगठन जो निरंतर अपनी सक्रियता से पहचाना जा रहा है।
बुरहानपुर। बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) शाहपुर ब्लाक इकाई वर्ष 2023-24 का भव्य शपथ विधि समारोह इच्छापुर रोड स्तिथ होटल आंनद सागर में संपन्न हुआ, जिसमें 25 से अधिक नवीन पत्रकारों ने क्लब की शपथ ली। मां सरस्वती ओर श्री नारद मुनि के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बुरहानपुर मीडिया क्लब अध्यक्ष उमेश जंगाले ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों की पदों की घोषणा की, तत्पश्चात बतौर अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को क्लब की शपथ दिलाई। अध्यक्ष श्री जंगाले ने क्लब के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को एकजुट कर उनके सर्वांगीण विकास और उनको हर जगह सम्मान मिले और पत्रकारों का आर्थिक स्तंभ मजबूत हो इसी चीज को ध्यान में रखते हुए क्लब कार्य कर रहा है। इस अवसर पर बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) में जिला उपाध्यक्ष मनोज गवांदे व सहित विभिन्न चैनलों और अखबारों के पत्रकारों को शाहपुर कार्यकारणी में अध्यक्ष गणेशसिंह गहलोद उपाध्यक्ष गोकुल पाटिल, उपाध्यक्ष ईश्वर चौधरी, सचिव गौरव चौधरी, सह सचिव आजाद तड़वी, कोषाध्यक्ष निसार पिंजारी, सह कोषाध्यक्ष ग़ुलाम हुसैन, महामंत्री पवन जायसवाल, महामंत्री नीलेश बाविस्कर, प्रचार सचिव सूरज पाटिल, राजू गावंडे, सहित 25 से अधिक पत्रकारों की नियुक्ती की गई। इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए संरक्षक नितिन इंगले, संजयसिंह शिंदे, रामचंद्र भालसिंह, व शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष शाहपुर थाना प्रभारी गिरवरसिंह जिलोदिया, रमेश चंद्र धुआंधार कवि, प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष आरती चंद्रकांत लांडे, समाज सेवी प्रमोद चौधरी ने भी संबोधित किया। वहीं यह कहा कि बीएमसी की तेज गतिविधियां देख हम हैरान हैं क्युकी बुरहानपुर में ऐसा पहला संगठन देखा जा रहा है जोकि निरंतर अपनी सक्रियता से पहचाना जा रहा है। इस दौरान बहादारपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद लौंडे, धुलकोट ब्लाक अध्यक्ष दिलीप बामनिया, नेपा तहसील अध्यक्ष विनोद सोनराज, उपाध्यक्ष एजाज खान, उपाध्यक्ष तोकिर आलम, सह सचिव वाजिद खान, प्रचार सचिव मो. राशिद, महामंत्री साजिद खान, महामंत्री जमील खान, मो. इरफान, शकील खान साजिद खान, मो, शब्बीर सहित 50 से अधिक पत्रकारों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप कुमार मोरे सर ने किए आभार नितिन इंगले ने माना।
कोई टिप्पणी नहीं