rashtriya news इन्वेस्टर्स समिट से खुलेंगे प्रदेश के विकास द्वार- लधवे - 15 देशों की समिट को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

इन्वेस्टर्स समिट से खुलेंगे प्रदेश के विकास द्वार- लधवे - 15 देशों की समिट को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा


बूरहानपुर। इंदौर में होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश में विकास के द्वार खुलेंगे। यहां लाखों करोड़ का इन्वेस्टमेंट होगा। 15 देशों के प्रतिनिधि यहां आ रहे है। यह हमारे प्रदेश के लिए एक सुनहरा अवसर है। बुरहानपुर जिले से भी कई उद्योगपति इस समिट में शामिल होंगे। यहां रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढेंगे।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कही। उन्होंने कहा-11,12 जनवरी 2023 को इंदौर ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजन होगा। फ्यूचर रेड मप्र थीम पर कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। 70 उद्योगपति उपस्थित रहेंगे। कुल 450 विशिष्ठ उद्योगपति आएंगे। 40 राजनयिक, 380 विदेशी प्रतिनिधि, 3 हजार डेलीगेट्स आएंगे। 6652 उद्योगपतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 310 से अधिक उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री से वन टू वन चर्चा का आवेदन दिया है। 11 जनवरी को 10 सत्र और 12 जनवरी को 9 सत्र होंग। जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा-2023 की शुरूआत में होने जा रही यह प्रदेश की 6वीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है। अब तक प्रदेश में पांच समिट हो चुकी है। सबसे बढ़ी बात यह है कि 2004 से 2022 तक 2,22,004.41 का निवेश हुआ है और 2,91,835 से अधिक को रोजगार मिला है। 

*यह देश आएंगे*

- यूएसए, जापान, कनाडा, गयाना, मॉरिशस, यूरोपियन यूनियन, ताइवान, फिजी, मेडागास्कर, तंजानिया, नामीबिया, गैबॉन, घाना, सिएरा लियोन आदि। 

*प्रवासी सम्मेलन भी हो रहा आयोजित*

3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन भी इंदौर में हो रहा है। 8,9 और 10 को यह सम्मेलन हो रहा है। यह 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन है। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। सम्मेलन में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति और पीएम मुख्य अतिथि होंगे। आस्ट्रेलिया की संसद के सदस्य जानेटा मास्कारेहस भी शामिल होंगे। मप्र की साझेदारी में विदेश मंत्रालय भारत सरकार के नेतृत्व में सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में 66 देशों के प्रतिनिधि तथा 2700 डेलीगेट्स शामिल होंगे। 

*मध्यप्रदेश की उपलब्धियां*

-मध्यप्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2021.22 में हासिल किया 19.74% की विकास दर जो देश में है सबसे अधिक।

-मध्यपप्रदेश की प्रतिव्यंक्ति आय जो आज से 17 वर्ष पहले 15 हजार रूपए के स्त र पर थी, अब करेंट प्राइजेज़ पर बढ़कर 1 लाख 37 हजार रूपए हो गई है। 

- पिछले 10 साल में प्रदेश के सकल घरेलू उत्पा द में 200% से अधिक की वृद्धि हुई है और यह 3 लाख 15 हजार करोड़ रूपए से बढ़कर इस साल साढ़े 11 लाख करोड़ रूपए हो गया है। 

-भारत के सकल घरेलू उत्पापद में पहले मध्यरप्रदेश का हिस्साा 3.6 प्रतिशत हुआ करता था जो अब बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गया है।

-राज्य। सरकार सकल घरेलू उत्पा द का लगभग 4 प्रतिशत पूंजीगत व्यलय कर रही है। इस वर्ष यह 48 हजार 800 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। 

-पिछले 17 सालों में हमने 3 लाख किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण कर सड़कों का जाल बिछा दिया है। चाहे रोड कनेक्टीमविटी हो, चाहे रेल कनेक्टी विटी हो या फिर एयर कनेक्टी विटी मध्यडप्रदेश देश के सभी हिस्सोंह से वेल कनेक्टेहड है। 

-मध्यप्रदेश ने 22, 672 मेगावाट विद्युत क्षमता की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। 

-मध्यप्रदेश में 1.22 लाख एकड़ से अधिक का उपलब्ध है लैंड बैंक 2022 में सिंचित क्षेत्र का रकबा प्रदेश में पहुंचा 45 लाख हेक्टेयर।

-सौर ऊर्जा से जगमग हो उठा मध्य प्रदेश। रीवा में एशिया के सबसे बड़े 750 मेगावाट के सोलर प्लांट की मौजूदगी।

-राज्य ने लगातार 10 वर्षों तक 18% से अधिक कृषि विकास दर हासिल की। 

-प्रदेश में उपलब्ध हैं 5 परिचालन वाणिज्यिक हवाई अड्डे और 6 अंतर्देशीय कंटेनर डिपो। 

- प्रदेश में 1000 एमसीएम जल आरक्षित है उद्योग के लिए अक्षय ऊर्जा में मध्यप्रदेश बना अग्रणी। ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 5400 मेगावाट हुई। वर्ष 2027 तक 20,000 मेगावाट का लक्ष्य।

-मध्य प्रदेश शीर्ष 5 कपास उत्पादक राज्यों में से एक है। भारत की पहली निजी क्षेत्र की छोटी हथियार निर्माण इकाई मध्यप्रदेश में पीथमपुर मध्य प्रदेश में स्थित भारत की सबसे बड़ी आयुर्वेद ईकाई।

-राष्ट्रीय गुड गवर्नेस इंडेक्स में मध्यप्रदेश है देश में प्रथम। कृषि अधोसंरचना निधि के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिलेट के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के फलस्वरूप प्रदेश को मिला बेस्ट इमर्जिंग स्टेट का अवॉर्ड।

-स्टाषर्ट योर बिजनेस इन 30 डेज की अवधारणा लागू। अब नया उद्योग लगाने के लिए 8 विभागों की 44 सेवाओं की अनुमति 30 दिन के भीतर उपलब्धप कराने की सुविधा।  

-मध्यषप्रदेश में इन्वेतस्टन पोर्टल के रूप में सिंगल विन्डोो सिस्टटम लागू किया गया है जो न केवल इन्वे स्टरर फ्रेण्ड ली है बल्कि वन स्टॉ0प साल्यू्शन भी है। निवेश पोर्टल के माध्येम से 12 विभागों की 45 सेवाएं दी जा रही है। 

-ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में मध्यीप्रदेश पूरे देश में टॉप 5 राज्योंे में है। मध्य4प्रदेश में स्किल्डी और अनस्किल्ड् लेबर फोर्स की कोई कमी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.