श्री शिव महापुराण कथा हेतु मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ हुआ कार्यालय का शुभारंभ
बुरहानपुर। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर) के मुखारविंद से बुरहानपुर में आगामी 2 फरवरी से 8 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा हेतु मंत्रोच्चार, विधि विधान और महाआरती के साथ कार्यालय का शुभारंभ हुआ। शिकारपुरा थाने के सामने स्थित प्रेमल स्मृति भवन बुरहानपुर मेडिकल एसोसिएशन हॉल में शुरू हुए कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर सभी संतों एवं जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखें। इसके पूर्व प.पू.महंत स्वामी पुष्करानंदजी महाराज, प.पू.भागवत भूषण पं.हरिकृष्णजी मुखिया, प.पू.नर्मदानंदजीगिरी महाराज, प.पू.सुश्री ममता दीदी व्यास, प.पू.योगेश चतुर्वेदी, प्रजापति ब्रम्हाकुमारी स्वाती दीदी, पंडित कन्हैया जी, प.पू.अवधेश पांडे, पंडित अनिल कुलकर्णी, पंडित जितेन्द्र जोशी एवं पंडित अनिल भट्ट इत्यादि संतों, पुजारियों ने मंत्रोच्चार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
प.पू.भागवत भूषण पं.हरिकृष्णजी मुखिया ने कहा कि संपूर्ण सनातन धर्मियों को श्री शिव महापुराण की कथा के इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रण-प्राण से जुट जाना चाहिए।
प.पू.सुश्री ममता दीदी व्यास ने श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का अर्थ प्रतिपादित करते हुए कहा कि शिव जी की स्तुति और स्वयं को शक्ति व सामर्थ्य दिलाने वाली होती है।
प.पू.महंत स्वामी पुष्करानंदजी महाराज एवं प.पू.योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि त्रिदेव कहे या शिव ये ही सृष्टि के पालनहार है। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रभावी और सरल वक्तव्य शैली पर भी प्रकाश डाला। सभी संतों ने कहा कि अर्चना दीदी द्वारा इस महायज्ञ हेतु संपूर्ण रूप से जो रूचि लेकर इसकी सफलता के लिए प्रयास किए जा रहे है वह सराहनीय होकर वर्तमान पीढ़ी के लिए धर्म, संस्कृति व परंपराओं की अभिवृद्धि में सहायक सिद्ध होंगे।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुख से मां सरस्वती प्रवाह मान होती है।
महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कहा पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा से हर घर में महिलाओं का जुड़ाव देखने में आ रहा है। बुरहानपुर में भी हम सभी महिलाओं का इस आयोजन की सफलता के लिए आगे आकर व्यवस्थाओं को संभालना होगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जहां मनुष्य की मनुष्य से दूरिया न हो, जहां जाति का भेद न हो, जहां अहंकार न हो वहीं शिवजी-भोलेनाथ अपनी कृपा बरसाते है। ब्रघ्नपुर ऐसा महान स्थल है जहां चार ज्योर्तिलिंग 300 किलोमीटर की परिधी में और 12 ज्योर्तिलिंग में से 6 ज्योर्तिलिंग से घिरा हुआ नगर है। इस प्रकार कुल 6 ज्योर्तिलिंग लगभग 500-600 किलोमीटर की परिधी में बसते है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर में इस ऐतिहासिक आयोजन हेतु सभी को मिलकर व्यवस्थाएं संभालनी है। व्यवस्थाओं की दृष्टि से 51 से अधिक समितियों का गठन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा समिति अध्यक्ष माधव बिहारी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर पाटिल सुुखपुरी, प्रशासनिक प्रमुख अतुल पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश श्रॉफ, उद्योगपति संजय अग्रवाल, ज्ञानेश्वर मोरे, अरूण शेंडे, गिरीश शाह, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, सोमेश्वर मर्चेंट, युवराज महाजन, रामभाउ सोनवणे, सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू उपाध्यक्ष मंडी बोर्ड म.प्र., जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, गजानन महाजन, श्रीमती अनिता यादव, मनोज लधवे, प्रदीप पाटिल, विरेन्द्र तिवारी, सुश्री पूजा दादू, गौरी शर्मा, मनोज तारवाला, अरूण पाटिल, अश्विनी शिवहरे, हर्षवर्धनसिंह चौहान, विनोद चौधरी, विजय गुप्ता, मनोज माने, लक्ष्मण महाजन, डॉ.आई.एल.मूंदड़ा, किशोर पाटिल, डॉ.कविता सूर्यवंशी, किशन धांडे, दिलीप पवार, अनिल राठौर, राजू पाटिल दापोरा, योगेश महाजन, गणेश महाजन, निलिख चौधरी, देवानंद पाटिल, विनोद चौकसे, रामदास चौधरी, उमाकांत चौधरी, हिम्मत पाटिल, राजू बन्नातवाला, नितीन महाजन, कैलाश यावतकर, चिंतामन महाजन, अर्जुन ढोले, मनोज चौधरी, सुनिल बंड, विजय उमाले, महेन्द्र चौधरी, जगन महाजन, युवराज टेंभकर, किशोर बाविस्कर, आकाश रोखोंडे, सतीश पाटिल, संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, अनिल विस्पुते, राजू शिवहरे, गौरव शुक्ला, वैभव महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले, दीपक महाजन, भरत रावल एवं उमेश देवस्कर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व भक्तगण उपस्थित रहे।
 rashtriya news
rashtriya news 
    
 

कोई टिप्पणी नहीं