A description of my image rashtriya news सावित्री बाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुरहानपुर मे विधिक जागरुकता शिविरि आयोजित किया गया - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सावित्री बाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुरहानपुर मे विधिक जागरुकता शिविरि आयोजित किया गया

 


बुरहानपुर नि.प्र.-  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय धरमिंदर सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिविसेप्रा, श्री आशुतोष शुक्ल के कुशल नेतृत्व में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक द्वारा सावित्री बाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुरहानपुर मे विधिक जागरुकता शिविरि आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री जयदेव माणिक जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सविंधान में उल्लेखित मूल अधिकारी एवं मूल कर्तव्य विषय पर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, एवं महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सरंक्षण हेतु संविधान में उल्लेखित महिलाओं के अधिकार एवं उनके सशक्तिकरण हेतु विधि में प्रदान होने वाली सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नीना गुप्ता एवं बड़ी सख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.