प्रभु यीशु मसीह को याद कर बिल्डर मेमोरियल चर्च सहित समाजजनों ने उन्हें याद कर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया
महू। रविवार को ईसाई समाज का महापर्व उमंग उल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। जहां पूरे देश में प्रभु यीशु मसीह ने भाई चारा व एकता का संदेश देकर पूरे संसार को बांधा। रविवार को स्थानीय बिल्डर मेमोरियल चर्च स्वतंत्र में क्रिसमस की आराधना पहली बार अनूठी गौशाला बनाकर उसमें समाजजनो ने विशेष प्रार्थना के आयोजन के बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर सेंटा क्लॉज ने परंपरा अनुसार बच्चो को गिफ्ट वितरित किए। सचिव श्रीमती मनीषा डेनियल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म एक संदेश के साथ हुआ है और वह संदेश एकता भाईचारा और लोगों में खुशियां बांटने का है जिनका आज हम उनके बताए हुए मार्गो पर चलकर पूरे देश में इसका पालन कर रहे हैं जहां उनकी याद में केक काटकर खुशियों का इजहार करते हुए एक दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दी। इसके साथ ही पवित्र किताब बाइबल का पाठ भी किया गया। प्रभु यीशु ने बाइबल किताब में जो संदेश दिया है, उसका पालन हम ही नहीं बल्कि पूरा विश्व करता है। आज क्रिसमस के मौके पर महू तहसील के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना और विशेष विद्युत सज्जा कर दूधिया रोशनी से जगमगाए गए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पास्टर कपिल शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जन्म के उद्देश्य को बखूबी समझाया,और उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प भी दिलाया।जवानों द्वारा दूर एक तारा, दूत हम्द गाते है। जैसे सुमधुर गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य श्री सेरिनो ओलिवर ने किया। आभार सचिव मनीषा डेनियल ने माना। विशेष कार्यकर्ता के रूप में आशीष मसीह,जूलियस,राहुल, संजय हाइड, स्टेलोन,अमित देव, चितरंजन बघेल,सीमा सिंह, शिखा लाल,सुषमा मसीह, कविता,शिफा अंसारी, सृष्टि, हेजल मसीह समाज की ओर से महू शहरवासियों को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
कोई टिप्पणी नहीं