A description of my image rashtriya news किसान संघ ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को सौंपा ज्ञापन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

किसान संघ ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को सौंपा ज्ञापन


बुरहानपुर/ ज्ञानेश्वर  पाटील,,,संसदीय क्षेत्र खण्डवा,,,,,विषय किसानों के महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षण हेतु


किसानों ने अपने परिश्रम के बल पर देश के भंडार भरने में कोई कमी नहीं रखी है आज देश का भंडार भर कर भी किसान बदहाल है अतिवृष्टि अनावृष्टि बाढ़ तूफान सर्दी गर्मी महंगाई आदि से बचाकर अपनी फसल मंडी लेकर जाता है तो वहां पर ओने पौने दाम पर बेचने के लिए विवश हो जाता है किसानों को अपनी कड़ी मेहनत के बाद भी अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है कई बार तो पसल फेंकने के लिए मजबूर हो जाता है आजादी के बाद सही सरकार की गलत नीतियों का दंश किसान झेलता आया है अब समय आ गया है की किसान हितों की रक्षा के लिए भारतीय किसान संघ संसदीय क्षेत्र मांग करता है कि

१ किसानों को अपनी उपज      ‌का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए

२ किसान सम्मान निधि पर्याप्त मात्रा में बढ़ाई जाए

३ देश की आयात निर्यात नीति किसान हितेषी बनाई जाए

४ देसी गो पालको को₹900 प्रति माह प्रति गाय दिया जाए जंगली जानवरों से नुकसान की भरपाई सरकार करें

५ सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले अनुदान सीधे खाते में दिए जाए

६ खेत को इकाई मानकर फसल बीमा नीति बनाई जाए

७ सभी प्रकार की कृषि जिंसों पर जीएसटी समाप्त की जाए

          भारतीय किसान संघ

19 दिसंबर को इसी परिप्रेक्ष्य में भारतीय किसान संघ दिल्ली जाकर रामलीला मैदान में गर्जना रैली का आव्हान करेगा और सरकार को सूचित करेगा कि किसानों की समस्याओं का समाधान अब शीघ्र ही हो जाना चाहिए हमारे धैर्य का सेतु टूट रहा है।

नरेंद्र जाधव भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बुरहानपुर

विपिन सुगंधी विभाग उपाध्यक्ष कैलाश वाघे जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल महाजन तहसील अध्यक्ष भगवान महाजन तहसील मंत्री बुरहानपुर राजू पाटील तहसील अध्यक्ष खकनार हेमंत महाजन तहसील जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बुरहानपुर उज्जवल पाटिल डोडिया खेड़ा सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.