A description of my image rashtriya news पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने बाकड़ी वन चौकी की डकैती की घटना के आरोपी रेव सिंह एवं नंदराम पर घोषित किया 30-30 हज़ार का नगद इनाम। दोनों आरोपी डकैती समेत नेपानगर थाना के 5 अपराधो में है आरोपी। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने बाकड़ी वन चौकी की डकैती की घटना के आरोपी रेव सिंह एवं नंदराम पर घोषित किया 30-30 हज़ार का नगद इनाम। दोनों आरोपी डकैती समेत नेपानगर थाना के 5 अपराधो में है आरोपी।

 बुरहानपुर पुलिस



पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने बाकड़ी वन चौकी की डकैती की घटना के आरोपी रेव सिंह एवं नंदराम पर घोषित किया 30-30 हज़ार का नगद इनाम। दोनों आरोपी डकैती समेत नेपानगर थाना के 5 अपराधो में है आरोपी।


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा नेपानगर थाना के बाकड़ी वन चौकी में हुई डकैती की घटना के आरोपी *रेव सिंह पिता पातलिया जाति भील एवं नंदराम पिता गोपाल जाति भील दोनो निवासी ग्राम जामपाटी बाकड़ी* पर 5 प्रकरणों में 30-30 हज़ार का नगद इनाम घोषित किया गया है। दोनों आरोपी बाकड़ी वन चौकी में हुई डकैती की घटना में मुख्य आरोपी होने के साथ ही पिछले कुछ महीनों में बाकड़ी वनक्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुई वन कटाई में शामिल रहे है। रेव सिंह और नंदराम दोनों पर डकैती करने, वनों की अवैध कटाई में संलिप्त होने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय सेवकों पर जान से मारने की नियत से गोफन,डंडे, पत्थर आदि से हमला करने, शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ करने, बिना अनुमति हथियारों के साथ रैली प्रदर्शन करने, आमजन को भयभीत करने जैसे गंभीर आरोप है। फरार आरोपी रेव सिंह और नंदराम की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है किंतु उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रेव सिंह एवं नंदराम पर थाना नेपानगर के अपराध क्रमांक 717/22 धारा 307, 147,148, 149, 186, 353, 427, 506 भादवि में 5000/-, अपराध क्रमांक 750/22 धारा 326,147,148, 149, 353, 332, 427, 506 भादवि में 5000/- , अपराध क्रमांक 786/22 धारा 188, 147, 34 भादवि में 5000/- , अपराध क्रमांक 801/22 धारा 435, 353, 336, 147, 148, 149, 427 भादवि में 5000/- , अपराध क्रमांक 832/22 धारा 395, 397 भादवि में 10000/- इस तरह 5 प्रकरणों में दोनों आरोपियों पर अलग-अलग 30-30 हज़ार का नगद इनाम घोषित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.