A description of my image rashtriya news पुरानी पेंशन स्कीम योजना में सेवा अवधि 10 वर्ष किया जाना चाहिए , प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पुरानी पेंशन स्कीम योजना में सेवा अवधि 10 वर्ष किया जाना चाहिए , प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित


 बुरहानपुर/मध्य प्रदेश मंडी कर्मचारी कांग्रेश महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित एवं संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजकतथा जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत अपाक्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सावकारे अजाक्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश साल्वे ट्राईबल वेलफेयर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शांताराम निंबोरकर अकरम बागवान अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक खान शहजाद अली लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष ठाकुर वन विभाग के ठाकुर संदीप सिंह अरविंद सिंह मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह बैंस मंडी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी शेख महमूद कैलाश निगम संतोष दलाल सदानंद कापसे आदि ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से निवेदन किया है कि 2004 से पुरानी पेंशन में  बीस साल की सेवाअवधि अनिवार्यता खत्म किया जाना चाहिए पुरानी पेंशन स्कीम योजना में सेवा अवधि 10 वर्ष किया जाना चाहिए क्योंकि भविष्य कर्मचारी 1990 से लेकर 2010 तक दैनिक वेतन भोगी रहे कोई कर्मचारी कोर्ट के माध्यम से नियमित हुआ कोई कर्मचारी सरकार के माध्यम से नियमित हुआ ऐसे में उनकी सेवा अवधि 20 वर्ष कैसे रहेगी क्योंकि सरकार ने उनको नियमित नहीं किया था यह सरकार की जिम्मेदारी थी मुख्य कारण यही है जिसके कारण पुरानी पेंशन योजना में बहुत सारे कर्मचारी नहीं आ पाएंगे  केंद्र सरकार और राज्य सरकार से निवेदन किया है r&p रूल्स में संशोधन करें और कर्मचारी अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के अंतिम वेतन का आधा पेंशन के रूप में दिया जाने की मांग की गई जिससे कर्मचारी अधिकारियों का बुढ़ापा आत्मनिर्भर स्वाभिमान से गुजरेगा

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.