rashtriya news नारायण भविष्य अनुसार आज क्या करें क्या न करें - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

नारायण भविष्य अनुसार आज क्या करें क्या न करें

 


नारायण भविष्य वाणी आज का पंचांग 

   2️⃣5️⃣NOVEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣ 

*आज शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास (मिंगसर) कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, गंडमूल ज्येष्ठा नक्षत्र, शाम 5 22 बजे से दूसरा गंडमूल नक्षत्र मूल नक्षत्र शुरू, सुकर्मा योग, धृति योग, बालव करण, चंद्रमा वृश्चिक राशि मे, राहुकाल सुबह 11 बजे से 12 40 बजे तक, पश्चिम दिशाशूल ।।।* 

*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*कोई भी रत्न, किसी भी देश में बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333* 

*हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज गायत्री मंत्र की एक माला जाप करें हनुमान चालीसा पाठ करें और सूर्य प्रणाम करें।।* 


*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज ट्रावेल करें। भोजन दान करें । रोग की दवाई करें। इमिग्रेशन से जुडा काम करें। किसी भी प्रकार का हवन, पूजा पाठ मंत्र जाप तंत्र प्रक्रिया ध्यान योग साधना तपस्या शुभ कर्म सत्संग यह सब किया जा सकता है। बाल और नाखून कटवाए। किसी से भी पैसे उधार ना ले। लीगल बातो से दूर रहे । पश्चिम दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो शहद खाकर जाएं गायत्री मंत्र का जाप करें। लहसुन प्याज का सेवन करें। आज के दिन विवाह, सगाई, अंगेज मेंट, पार्टी, कान बिंधवाना, वाहन खरीद, प्रॉपर्टी खरीद गृह प्रवेश यह सब ना करें। कृषि संबंधी कार्य करें। नामकरण और सगाई आज की जा सकती है। बच्चे के जन्म के लिए दिन शुभ नही है, अधिक जरूरी ना हो तो ऑपरेशन ना करवाएं।*


*भोजन उपाय* - आज मूंग की दाल पीले फल मक्की और बाजरा हरी सब्जी उपयोग करें।

*दान पुण्य उपाय* - नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप किसी गरीब व्यक्ति को सुखा राशन दान करें। 

*वस्त्र उपाय* - आज पीले मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें। भूरे ना पहनें।

*वास्तु उपाय* - आज घर में सूखी हुई नीम की पत्तियां व तेजपत्ता अवश्य जलाएं। 


*आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण-- 6 तरह के गंड मूल नक्षत्र होते हैं। अश्विनी, आश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा, मूल, रेवती।*

*आज जिनका जन्म दिन है और जिन की सालगिरह है, उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन दो तरह का मिक्स अनाज पक्षियों को डालें और किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें।* 

स्वप्न विचार-- 

    *बार-बार डरावने सपने आने का कारण है ध्यान और खुशियों में कमी। नारायण* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें* https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

========================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

    2️⃣5️⃣NOVEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣  

मेष : मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। 

*वृषभ: नारायण भविष्यवाणी के अनुसार वृषभ राशि वाले मित्रों का आज का दिन बहुत अच्छा है । लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। व्यापार व्यवसाय बहुत अच्छा रहेगा कार्यस्थल आपकी बात मानी जाएगी और अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। नारायण भविष्यवाणी* 


मिथुन : आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। विवाह की बात आगे बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नारायण भविष्यवाणी

*कर्क: आज किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। यात्रा होगी। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी है। नारायण भविष्यवाणी।*


सिंह: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ भी होगा। निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। 

*कन्या: आज आपका सितारा अनुकूल है। आज लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। नारायण*


तुला : आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। नारायण भविष्यवाणी 

*वृश्चिक : आज का दिन फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ भी अधिक रहेगा। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। यात्रा करें, वाहन सावधानी खरीदने का योग है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। नारायण भविष्यवाणी*


धनु : अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। नारायण भविष्यवाणी

*मकर : आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी, कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है, शत्रु बलहीन रहेंगें। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। ईश्वर की कृपा रहेगी। नारायण*


कुंभ: कारोबार सामान्य रहेगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। नारायण भविष्यवाणी। 

*मीन: आज का दिन फलदायी होगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा ||| नारायण भविष्यवाणी*


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.