मध्यप्रदेष स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर बुरहानपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के समन्वयक किया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री संजय गुप्ता किया गया। सावित्रीबाई फुले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया प्रभात फेरी कमल टाॅकिज, पाडूमल चैराहा, बाई साहब की हवेली, फवारा चैक, गांधी चैक, प्रकाश टाॅकिज, जयस्ताम्भ चैराहा तहसील कार्यालय होते हुये पुनः सावित्रीबाई फुले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस जी ने नशामुक्ति की शपथ दिलवाई एवं महापौर श्रीमती माधुरी पटेल जी ने स्वच्छता अभियान की शपथ दिलवाई, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जी तारा वाला जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद पाटिल जी अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र महाजन, खेल एवं कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, विकासखण्ड समन्वयक अशोक त्रिपाठी एवं समस्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ वार्ड की नगर विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर समिति शासकीय एवं निजी स्कूलों के षिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे आभार जिला समन्वयक मनीष कुवादे द्वारा किया गया परिषद् द्वारा विकासखण्ड बुरहानपुर एवं खकनार में 110 ग्रामों भी प्रभात फेरी एवं स्थापना दिवस के कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं