rashtriya news कांग्रेस पार्टी ने मनोज गवान्दे एवं शेख अब्दुल को सौपी बड़ी जिम्मेदारी, दोनों को जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने नियुक्ति पत्र देकर दी बधाई। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

कांग्रेस पार्टी ने मनोज गवान्दे एवं शेख अब्दुल को सौपी बड़ी जिम्मेदारी, दोनों को जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने नियुक्ति पत्र देकर दी बधाई।


बूरहानपुर। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी युवा शक्ति संग़ठन में मनोज गवान्दे एवं शेख अब्दुल को बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। बता दे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, बुरहानपुर अध्यक्ष अजय रघुवंशी, ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन, युवा नेता इंद्रेशन देशमुख, युवा नेत्री जसलीन कीर एवं राहुल गांधी युवा शक्ति संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत प्रभु मोरे, मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत द्वारा बुरहानपुर जिले के मनोज गवान्दे को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही संग़ठन के जिलाध्यक्ष पद पर पुनः शेख अब्दुल को नियुक्त किया गया है। मनोज गवान्दे एवं शेख अब्दुल को बुरहानपुर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी द्वारा नियुक्त पत्र देकर बधाई दी गई। अजय रघुवंशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि युवा साथी शेख अब्दुल को राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन का बुरहानपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वही मनोज गवान्दे को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रघुवंशी ने कहा जो संकल्प राहुल गांधी जी ने लिया है भारत जोड़ो और नफरत हटाओ, सब को जोड़कर पूरे जिले में एवं पूरे मध्यप्रदेश में मीडिया के माध्यम से नव नियुक्त मीडिया प्रभारी मनोज गवान्दे मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी जी के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस नियुक्ति पर मनोज गवान्दे एवं शेख अब्दुल जी ने प्रदेश एवं जिले सभी नेताओं का आभार माना। नियुक्ति पत्र देने के समय कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा, शाहपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश बुनगाल एवं साथी गन मौजूद थे। 


*बाईट -// अजय रघुवंशी, कांग्रेस अध्यक्ष बुरहानपुर।*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.