rashtriya news रमेश चंद्र शर्मा जी एक दिवसीय भ्रमण पर बुरहानपुर में.... - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

रमेश चंद्र शर्मा जी एक दिवसीय भ्रमण पर बुरहानपुर में....



 बुरहानपुर नि.प्र- मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के जिला  बुरहानपुर द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य कोषाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त स्काउट गाइड के समर्पित पदाधिकारी माननीय श्री रमेश चंद शर्मा जी ,जिला बुरहानपुर के एक दिवसीय  भ्रमण पर बुरहानपुर आए ।
जिला संघ बुरहानपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्री सुखदेव सिंह चौहान वरिष्ठ जिला संगठन आयुक्त जिला बुरहानपुर, खंडवा के  कुशल नेतृत्व में श्री अतुल पटेल जी , जिला मुख्य आयुक्त एवं पूर्व महापौर जिला बुरहानपुर,डॉ फौजिया सोडावाला , जिला अध्यक्ष  एवं प्रसिद्ध समाजसेवी बुरहानपुर, श्री महेंद्र कुमार जैन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी बुरहानपुर, ने सर्किट हाउस बुरहानपुर में स्काउट परंपरा के अनुसार  स्कार्फ  पहनाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया ।
   श्री  रमेश चंद शर्मा जी , राज्य कोषाध्यक्ष मध्यप्रदेश के साथ श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया पूर्व जिला मुख्य आयुक्त एवं श्री हेमंत श्रीवास्तव जिला मुख्य  आयुक्त स्काउट जिला रायसेन का भी स्काउट परंपरा के अनुसार स्कार्फ एवं फूल मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
    वरिष्ठ पदाधिकारियों को श्री सुखदेव सिंह चौहान वरिष्ठ संगठन अधिकारी ने जिले में आयोजित  प्राचार्य संगोष्ठी , बिगिनर्स एवं अन्य स्काउट गाइड गतिविधियों के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
    जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी  जिला संघ बुरहानपुर के लिए जिला स्काउट कार्यालय एवं जिला प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था कराने एवं जिले की स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों को  मुख्यधारा में जोड़ने की बात कही।
    राज्य  मुख्यालय भोपाल से पधारे हुए स्काउट गाइड के पदाधिकारियों का जिला संघ बुरहानपुर भ्रमण पर आने के लिए सर्व श्री रविंद्र महाजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर स्काउट जिला बुरहानपुर, श्री राजेश तकझरे, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एवं जिला कमिश्नर कब जिला बुरहानपुर, श्री संजय गुप्ता जिला सचिव शिक्षा विभाग जिला बुरहानपुर, श्री नरेंद्र महाजन प्रभारी जिला सचिव जनजाति कार्य विभाग बुरहानपुर, श्रीमती मंगला बाघ जिला कोषाध्यक्ष जिला  बुरहानपुर ने बहुत-बहुत बधाइयां दी है।।रमेश चंद्र शर्मा जी एक दिवसीय भ्रमण पर बुरहानपुर में....

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.