A description of my image rashtriya news बावड़िया कला में आयोजित हुई गोवर्धन पूजा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बावड़िया कला में आयोजित हुई गोवर्धन पूजा


राजधानी भोपाल स्थित बाबाडिया कला मे गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम किया गया, इसी के साथ ही साथ प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी गजराज सिंह कुशवाहा के छोटे पुत्र मास्टर आयुष कुशवाहा का जन्मदिन भी मनाया गया।


दरअसल गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन ही की जाती है, लेकिन इस साल सूर्यग्रहण की वजह से गोवर्धन या अन्नकूट को अगले दिन यानी 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया गया, बता दे कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरीके के भोग लगाए जाते हैं और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा की तिथियां आगे बढ़ने के कारण गोवर्धन पूजा और भाई दूज एक ही दिन मनाया गया।


बावड़ियां कलां में आयोजित हुई गोवर्धन पूजा के इस अवसर पर मां विजासन दरबार के पंडा बाबूलाल लाल, लीला किशन कुशवाहा, नन्नू लाल कुशवाहा, सुमेर सिंह कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, गुलशन कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, राज कुशवाहा, नीलेश कुशवाहा, हर्ष कुशवाहा, आर्यन, चित्रांश सहित प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी गजराज सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।


9039786067

राजधानी भोपाल से मोइन खान की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.