A description of my image rashtriya news इंदौर में सजी जादुई दुनिया, होगी नोटों की बारिश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

इंदौर में सजी जादुई दुनिया, होगी नोटों की बारिश



 






इंदौर के रविंद्र नाट्य ग्रह में होगी नोटों की बारिश मायावी कारनामों से इंदौर वासियों को चोकाएंगे विश्व के सबसे युवा जादूगर प्रिंस वीडी बैरागी, करीब 2 घंटे तक होने वाले मैजिक शो में एक से बढ़कर एक अद्भुत कलाकारी देखने को मिलेगी जादूगर प्रिंस ने प्रेस वार्ता कर इंदौर में आज बताया।




मध्यप्रदेश के शाजापुर के रहने वाले जादूगर प्रिंस ने आरएनटी मार्ग स्थित निजी होटल में प्रेस वार्ता कर बताया कि उनका ननिहाल इंदौर में ही है और वह इस शहर से काफी परिचित है देश के विभिन्न शहरों में 180 से ज्यादा शो कर चुके यंग मैजिशियन जादूगर प्रिंस बेटी बचाओ पर्यावरण बचाने जल संरक्षण स्वच्छता सहित कई सकारात्मक संदेश देने के साथ ही दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर करने वाले हैरतअंगेज कारनामे शहर के रविंद्र नाट्य ग्रह में दिखा रहे हैं। जादूगर प्रिंस 25 वर्ष के हैं और वह 13 साल की उम्र से ही मैजिक शो कर रहे हैं उन्होंने बताया कि आजकल बच्चे स्मार्टफोन की दुनिया में खो चुके हैं जिससे वह वास्तविक दुनिया की खुशियों से दूर हो रहे हैं ऐसे बच्चों का बचपन वापस लौटाने के उद्देश्य के साथ जादू केशव काफी कारगर साबित हो रहे हैं आधुनिक चकाचौंध हाईफाई म्यूजिक के जरिए मायावी संसार दिखाने की कोशिश उनके शो में की जा रही है जादूगर प्रिंस ने बताया कि इंदौर में हो रहे शो में वह लड़की को नागिन बनाने नोटों की बारिश करने पानी में रहकर स्वयं को मौत से चुनौती देने जैसे कारनामे दिखाएंगे यह सभी प्रदर्शन खुली आंखों में स्वप्न देखने जैसा प्रतीत होता है। जादूगर प्रिंस की माने तो रविंद्र नाट्य ग्रह में होने वाले शो के दाम भी काफी कम रखे हैं वही पूरा फैमिली मनोरंजन शहरवासियों को मिलेगा। 


: प्रिंस VD बैरागी, जादूगर

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.