A description of my image rashtriya news राजनीतिक सियासत में भूचाल भाजपा की सर्वे रिपोर्ट में जनता ने वर्तमान विधायकों को नकारा: हिमांचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मंत्री समेत 11 विधायकों का कटा टिकट, दो मंत्रियों की सीट बदलीं, पांच महिलाओं को मौका - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

राजनीतिक सियासत में भूचाल भाजपा की सर्वे रिपोर्ट में जनता ने वर्तमान विधायकों को नकारा: हिमांचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मंत्री समेत 11 विधायकों का कटा टिकट, दो मंत्रियों की सीट बदलीं, पांच महिलाओं को मौका

 


राजनीतिक सियासत में भूचाल भाजपा की सर्वे रिपोर्ट में जनता ने वर्तमान विधायकों को नकारा: हिमांचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मंत्री समेत 11 विधायकों का कटा टिकट, दो मंत्रियों की सीट बदलीं, पांच महिलाओं को मौका

पंकज पाराशर  की रिपोर्ट

राजनीति सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है, भाजपा की सर्वे रिपोर्ट में वर्तमान विधायकों को जनता ने नकारा है l हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा ने लिस्ट जारी की। लिस्ट के अनुसार, एक मंत्री समेत  11 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है। जबकि दो मंत्रियों की सीट बदली गई है। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दी गई है। लिस्ट में पांच महिलाओं को भी जगह मिली है। सूची में अनुसूचित जाति के 11 उम्मीदवार और एसटी जाति के आठ उम्मीदवार हैं। वहीं, हरोली, कुल्लू, बड़सर, देहरा समेत छह सीटों पर पेंच फंसा है। 

इन विधायकों का कटा टिकट

धर्मपुर से महेंद्र सिंह और चंबा से मौजूदा विधायक पवन नैयर को इस पार पार्टी से टिकट नहीं मिला है। इनके अलावा, मौजूदा विधायकों में धर्मशाला से विशाल नैहरिया, करसोग से हीरा लाल, ज्वाली से अर्जुन सिंह, भोरंज से कमलेश कुमारी, आनी से किशोरी लाल, सरकाघाट से कर्नल इंद्र सिंह और बिलासपुर से सुभाष ठाकुर पर भी पार्टी ने भरोसा नहीं जताया है। दरंग से जवाहर ठाकुर का टिकट कटा है। भरमौर से जिया लाल को भी टिकट नहीं मिला है।

*शिमला में चाय वाले संजय सूद को टिकट*

करसोग से हीरा लाल की जगह नए चेहरे दीप राज को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। नूरपुर में नए चेहरे रणवीर सिंह निक्का और शिमला में चाय वाले संजय सूद को टिकट मिला है। अर्की से गोविंदराम शर्मा को पिछले दो टिकट काटने के बाद फिर टिकट मिला है। 

इन मंत्रियों की बदली सीट

सुरेश भारद्वाज शिमला के बजाय कसुम्पटी और राकेश पठानिया नूरपुर के बजाय फतेहपुर से चुनाव लड़ेंगे। पालमपुर सीट से इस बार त्रिलोक कपूर को टिकट दिया गया। पिछली बार इंदु गोस्वामी ने इस सीट पर चुनाव लड़ा था। जोगिंद्रनगर में पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का टिकट काटकर इसे निर्दलीय प्रकाश राणा को दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.