जिले में 1 जून से अब तक औसत वर्षा 1190.2 मी.मी.दर्ज
बुरहानपुर/-सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमान सिंह चौहान से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में इस वर्ष दिनांक 01 जून, 2022 से अब तक 1190.2 मी.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें दिनांक 7 अक्टूबर, 2022 के अनुसार बुरहानपुर में 33.0 मि.मी., नेपानगर में 39.0 मि.मी. एवं खकनार में 72.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में बुरहानपुर में 826.6 मी.मी., नेपानगर में 790.5 मी.मी. तथा खकनार में 807.7 मी.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं