rashtriya news लता मंगेशकर एवं शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर केक काटकर भवांजली दी। BMC अध्यक्ष श्री जंगाले ने 16 अक्टूबर को लता जी की याद में भव्य आयोजन करवाने की घोषणा कि - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

लता मंगेशकर एवं शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर केक काटकर भवांजली दी। BMC अध्यक्ष श्री जंगाले ने 16 अक्टूबर को लता जी की याद में भव्य आयोजन करवाने की घोषणा कि

 



बुरहानपुर। भारत की सबसे लोकप्रिय सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर जी एवं शहीद भगत सिंह जी का जन्मोत्सव 28 सितम्बर को बहादरपुर रोड स्थित स्कूल दयानंद आर्यन वैदिक विद्यालय में बुरहानपुर म्यूजिक क्लब एवं रोटी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों ने लता मंगेशकर जी एवं शहीद भगत सिंह जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटकर उन्हें भावपूर्ण भवांजली अर्पित की। तत्पश्चात बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के सचिव दिलीप मोरे ने कार्यक्रम की शुरुआत की ओर दोनों ही हस्तियों पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसके बाद बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के अध्यक्ष उमेश जंगाले ने भी लता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीदी के स्वरों में आस्था, आध्यात्मिकता व पवित्रता गूंजती हैं। उनके गाए हुए गीत, भजनों में दैवीय मधुरता हैं। श्री जंगाले ने कार्यक्रम के अवसर पर 16 अक्टूबर 2022 को लता जी की याद में भव्य आयोजन करने की घोषणा की। और शहीद भगत सिंह को भी नमन किया। इस अवसर पर रोटी बैंक के मेनेजर संजयसिंह शिंदे ने भी अपनी बात रखी, ओर कहा कि आपके आस पास कोई बेसहारा बुजुर्ग हो तो आप हमे बताए हम उन्हें निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएंगे। स्कुल की प्राचार्या शास्त्री मैडम ने भी अपना उद्बोधन दिया, और लता जी व शहीद भगत सिंह के बारे मे बारीकी से जानकारी दी, इस दौरान बुरहानपुर म्यूजिक क्लब, रोटी बैंक और स्कुल के शिक्षक, शिक्षिका और विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे, BMC उपाध्यक्ष रवि वावल व मयूर डोंगरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.