rashtriya news मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपानगर में आम सभा को किया संबोधित - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपानगर में आम सभा को किया संबोधित

  


नेपानगर। शनिवार को नगर के ऑटो स्टैड पर मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा को जीत दिलाकर विकास को आगे बढाए। मै सतत प्रयास में हूं के नेपा और यहां के नगर वासियों का विकास हो। जिसके लिए परिषद में इस बार भी भाजपा का परचम लहराए। पार्षदों को विजयी कराए। उन्होंने कहा मै पूर्व में नेपा आना चाहता था। लेकिन नहीं आ पाया। लेकिन आज खुशी है मै आया हूं। मुझे संतोष है कि नेपा की बंद मिल पुन: शुरु हो गई। इसके लिए अभियान चलाया। भारत सरकार ने कहा बिजली का बिल और एक्साईड के 58 करोड़ रुपए पहले मप्र सरकार माफ करें फिर विचार करेंगे। हमने राशि का भुगतान किया और नेपा मिल आरंभ हो गई। मैं कहता हूं मिल चलेगी और एक नई और यूनिट लगे इस बात में भी कोई कसर नहीं छोडेंगे। मिल में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले इसकी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने संबोधन में कहा कपड़ा, मकान, दवाई, पढ़ाई और रोजगार प्रमुख है। इसलिए दिल्ली जनहित कल्याण अनाज और भोपाल से मुख्यमंत्री अन्नपूर्ण योजना के अंतर्गत राशन उपलब्घ करा रहे हैं। राशन फ्री देने का काम मात्र भाजपा ने किया है। आप को नेपा नगर पालिका में फिर से भाजपा को बहुमत से 24 वार्डो में जीत दिलानी है। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक सुमित्रा कस्डेकर, जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीच, चुनाव प्रभारी त्रिलोक पटेल, मंडल महामंत्री विक्रमसिह चौहान सहित सभी 24 वार्ड के पार्षद उम्मीदवार प्रत्याशी मौजुद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.