rashtriya news अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर की अति आवश्यक बैठक - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर की अति आवश्यक बैठक

 


मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर की अति आवश्यक बैठक दिनांक 23 सितंबर शाम 5 बजे सावित्री बीबाई फुले शा क उ मा वि बुरहानपुर बीबी कार्यालय में रखी गई उक्त बैठक में मोर्चा में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रह कर बैठक में प्रादेशिक स्तर पर संयुक्त मोर्चा का प्रथम चरण का आंदोलन तय करते हुए यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को समस्त जिलों में एक ही समय महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे दोपहर 12 से 2:00 के मध्य उपवास पर बैठ कर महात्मा गांधी की प्रतिमा को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी उक्त बैठक में आंदोलन को लेकर चर्चा की जावेगी लम्बित मांगे निम्नानुसार है 1-मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू किया जावे 2- सर्वप्रथम दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी , कर्मचारियों को विभागों में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण कर शेष पदों पर सीधी भर्ती किया जावे एवं कार्यभारित कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण का लाभ दिया जावे*

*3-नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक( शिक्षा कर्मी संविदा शिक्षक गुरुजीओ) के पद पर नियुक्ति के दिनांक से करते हुए वरिष्ठता दी जावे*

 *4-लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जावे एवं सभी विभागों के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ पदोन्नत वेतनमान के अनुसार दिया जावे* 

*5-समय मान वेतनमान के आदेश के उपरांत सहायक शिक्षक/ शिक्षक एवं हेड मास्टर को वरिष्ठा और योग्यता के आधार पर पदोन्नति/ पदनाम दिया जावे एवं ग्रेड पे में सुधार किया जाए एवं 300 अर्जित अवकाश दिवस कानकदीकरण के आदेश किया जाय*

*6- प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश दिनांक 4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में किया जावे*

 *7- प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नतिया अति शीघ्र प्रारंभ की जावे*

*8-प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता व अन्य भत्ते सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जाना*

*9- प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियस की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए*

*10- पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जावे*

*11-वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच केअपराध प्रकरण में कोई भी गिरफ्तारी नहीं किया जावे*

*12- वाहन चालकों की नियमित भर्ती की जावे एवं पद नाम परिवर्तित कर टैक्सी प्रथा पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए*

*13-प्रदेश के सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए ।आदि प्रमुख मांगो को लेकर बैठक में आंदोलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया जावेगा मोर्चा के समस्त घटक संगठनों के साथी बैठक में उपस्थित थे जिसमें संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दिक्षित जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत अपाक्स के जिला अध्यक्ष राजेश सवकारे शासकीय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्षराजेश साल्वे मंडी कर्मचारी महासंघ के साधारण कब से संतो दलाल लिपिक वर्गीय के संभागीय महामंत्री अरविंद सिंह ठाकुर शिक्षक कांग्रेस के धर्मेंद्र चौक से नरेंद्र तारे नितिन चौधरी शेख महमूद नईम उर रहमान आदि पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर बैठक में निर्णय लिया

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.