rashtriya news भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने एवं पार्टी खिलाफ़ काम करने वाले 8 कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने एवं पार्टी खिलाफ़ काम करने वाले 8 कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित

 


बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका परिषद चुनाव में पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले एवं पार्टी के खिलाफ़ काम करने वाले 8 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्त कार्रवाई प्रदेश संगठन से मिले निर्देश के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने की। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने नेपानगर नगर पालिका परिषद की कार्यकर्ता श्री प्रवीण काटकर, श्री शिरिल रूपेले, श्री हरिराम उईके, श्री गेंदालाल मौर्य, श्रीमति सरला काटकर, श्रीमति ललिता कटारिया, श्रीमति बसन्तीबाई उइके, और श्रीमति चंद्रवती गेंदालाल मौर्य को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने एवं पार्टी के खिलाफ़ काम करने को अनुशासनहीनता माना है। श्री लधवे ने पार्टी विधान अनुसार उक्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कार्यकर्ताओं के निष्कासन की सूचना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंदजी, इंदौर संभाग प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी व नेपानगर मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम चौहान को दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.