पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के उत्सव पर जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल की कामना की है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह अवसर है हम विकास के प्रति जन जागरूकता के विस्तार में अपनी भूमिका परिभाषित कर गणेशोत्सव के लक्ष्य को सार्थक बनाये। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव आयोजन का उद्देश्य गणेश जी के सर्वव्यापी होने का अहसास कराना है। इसका प्रकाश तभी फैलता है जब हम स्वयं जागरूक होते हैं। गणेशोत्सव का प्रतीकार्थ यही है कि हम अपने गणेश उत्सव को जाग्रत करें।
दिनांक :- 31 अगस्त 2022
01
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं