A description of my image rashtriya news बुरहानपुर जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस के साथ सभी थाना/चौकी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बंधी कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस बुरहानपुर द्वारा अभियान के तहत पूरे सप्ताह के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस के साथ सभी थाना/चौकी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बंधी कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस बुरहानपुर द्वारा अभियान के तहत पूरे सप्ताह के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

 


//बुरहानपुर पुलिस// दिनांक 22/08/22 सोमवार से दिनांक 28/08/22 रविवार तक चलेगा  "सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान"


◆ *जिले में अभियान के तहत  यातायात पुलिस के साथ थाना/चौकी स्तर पर हर दिन होंगे सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता सम्बंधी कार्यक्रम।*


प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश में दिनांक 22/08/22 से 28/08/22 तक एक सप्ताह चलने वाला *सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान* शुरू किया जा रहा है। बुरहानपुर जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस के साथ सभी थाना/चौकी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बंधी कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस बुरहानपुर द्वारा अभियान के तहत पूरे सप्ताह के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। 

◆ *दिनांक 22/08/22* - सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि के साथ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जागरूकता  कैम्पेन चलाना। 

◆ *दिनांक 23/08/22* - तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, ओवरलोडिंग एवं मद्यपान करके वाहन चलाना आदि से होने वाली मृत्यु के संबंध में आमजन को जागरूक करना, प्रमुख चौराहों पर सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट का वितरण।

◆ *दिनांक 24/08/22* - वाहन रैली का आयोजन (हेलमेट के साथ),  सड़क सुरक्षा का कैम्पेन चलाना। दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की हेडलाइट 1/4 काली पट्टी करना। ऑटो-टेंपो चालकों के साथ यातायात जागरूकता विषय पर परिचर्चा।

◆ *दिनांक 25/08/22* - स्कूल/कॉलेजों में सड़क सुरक्षा की जानकारी देना, निबंध प्रतियोगिता/ वाद-विवाद/क्विज़/चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। शैक्षणिक संस्थानों के बस ड्राइवर/कंडक्टर को सड़क सुरक्षा की जानकारी से अवगत कराना।

◆ *दिनांक 26/08/22*- बस वाहन चालकों एवं कमर्शियल वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देना। होटल/ ढाबा संचालकों, पेट्रोल पंप संचालकों, बैंक कर्मियों एवं व्यापारी-व्यवसायी वर्ग को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सम्मिलित करना।

◆ *दिनांक 27/08/22*- वाहन चालक/ परिचालको का नेत्र परीक्षण शिविर एवं चिकित्सालयों में रोड सेफ्टी के विषय पर जानकारी देना।

◆ *दिनांक 28/08/22-* साप्ताहिक हाट/ बाजार में सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश का प्रचार-प्रसार करना।


अभियान में आज की कार्ययोजना अनुरूप सोशल मीडिया पर जागरूकता कैम्पेन चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस एवं सभी थाना/चौकी पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग लगाकर  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से यातायात नियमों के जागरूकता संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्रों को सेंड करवाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.