नेपानगर में अम्बेडकर चौराहे पर दिन दहाड़े चाकूबाजी कर एमपीईबी निवासी युवक सूरज मेहरा पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, एक अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है
नेपानगर में अम्बेडकर चौराहे पर दिन दहाड़े चाकूबाजी कर एमपीईबी निवासी युवक सूरज मेहरा पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, एक अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। सोहेल और विशाल नाम के आरोपी पहले भी जा चुके जेल, वही नेपानगर थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने बताया घटना में लिप्त चार में से तीन आरोपी जिसमें सोहेल पिता शेरु, विशाल पिता जगन, योगश उर्फ रिंछा तीनो संजय नगर के निवासी है, चौथा आरोपी अज्ञात फरार है। उसके गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। आरोपियों पर 307 के तहत कायमी की गई है। उन्होंने बताया सभी आरोपी घटना के बाद से अलग-अलग स्थानों पर भाग गए थे लेकिन शाम को शंकरपुरा तालाब के पास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार के मार्गदर्शन में एक दल बनाकर मौका स्थल पर भेजा गया। जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सतीश धुर्वे, आरक्षक गजेंद्र रावत, आरक्षक अजय अजनारे, सैनिक सुनिल मगरे, सैनिक राहुल शामिल थे।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं