जिला अस्पताल धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन मामले में लालबाग़ पुलिस ने जिला अस्पताल के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. शकील अहमद को किया गिरफ़्तार।
बुरहानपुर पुलिस जिला अस्पताल धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन मामले में लालबाग़ पुलिस ने जिला अस्पताल के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. शकील अहमद को किया गिरफ़्तार।
शकील अहमद से पुलिस ने सिंधी बस्ती चौराहे के पास स्थित 2 करोड़ कीमत के प्लॉट की रजिस्ट्री व 2 लाख की नक़दी की जप्त।
◆ *मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे का वृंदावन कॉलोनी स्थित 1.5 करोड़ का बंगला पुलिस ने किया जप्त।*
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में लालबाग़ पुलिस ने जिला अस्पताल के धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन प्रकरण में
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉ. शकील अहमद ने कोरोना काल के दौरान अस्पताल के सह-अधीक्षक के पद पर रहते हुए फर्जी बिल की नोटशीट बनाकर शासकीय राशि को धोखाधड़ी पूर्वक विभिन्न अकाउंट में डलवाया बाद में उक्त राशि को निकाल कर उसे निजी उपयोग में लिया। पुलिस ने शकील अहमद से उसके द्वारा सिंधी बस्ती चौराहे से हमीदपूरा रोड़ पर कुछ दूरी पर अस्पताल बनाने के लिए खरीदे गए करीबन 2 करोड़ के प्लॉट की रजिस्ट्री व 2 लाख नकदी जप्त की है। वहीं दूसरी ओर प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे से उसका वृंदावन कॉलोनी स्थित करीबन 1.5 करोड़ कीमत का बंगला भी लालबाग़ पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस अभी तक गिरफ़्तार आरोपियों से नगदी व संपत्ति मिलाकर करीबन 4.5 करोड़ रुपयों की जप्ती कर चुकी है। पुलिस द्वारा आरोपी डॉक्टर शकील अहमद से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ व प्रकरण की विवेचना के आधार पर ग़बन में सम्मिलित अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी व उनके द्वारा अर्जित सपत्ति को जप्त करने की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं