rashtriya news शाहपुर नगर परिषद- चुनाव जीते 9 भाजपा पार्षदों का जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत- पार्षद बोले जो पार्टी निर्णय करेगी वह मान्य - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

शाहपुर नगर परिषद- चुनाव जीते 9 भाजपा पार्षदों का जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत- पार्षद बोले जो पार्टी निर्णय करेगी वह मान्य


बुरहानपुर। नगर परिषद शाहपुर में हुए चुनाव में पार्टी को 9 सीटें मिली है जो पिछली बार से ज्यादा है। इस बार यहां भारतीय जनता पार्टी का परिषद अध्यक्ष बनेगा। निर्वाचित पार्षदों का मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान सभी निर्वाचित पार्षदों ने कहा कि पार्टी जिसे भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाएगी हम उसके समर्थन में रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने बताया शाहपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित 9 पार्षद उषाबाई वासुदेव दोढे, साधना विरेन्द्र तिवारी, प्रमिलाबाई विनोद चौधरी, रजनी गोपाल चौधरी, अरूण राजु चौधरी, वैशाली राजकुमार आखरे, शेख शाकीर शेख असगर हाजी, शेख ताजुद्दीन शेख युसुफ, पवन बारकु बडोले जीतकर आए हैं। सभी का आज पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। सभी ने एकमत होकर पार्टी के निर्णय पर सहमति जताई। 
श्री लधवे ने कहा नगर की जनता का जनमत भारतीय जनता पार्टी के साथ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास जीत कर हर गरीब को जनकल्याणकारी योजनाओं लागू की जिसका लाभ अब अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा चुनाव में पार्टी के बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता और पार्टी के संगठन तंत्र की अथक मेहनत से नगर परिषद् शाहपुर चुनाव में भाजपा के 9 प्रत्याशियों की जीत हुई और पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। भाजपा संगठन नगर के सभी मतदाताओं तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से यह सफलता प्राप्त हुई उनका भी आभार। 
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, युवराज महाजन, किशोर शाह, शाहपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, अमित मिश्रा, गजेंद्र पाटिल, मुकेश शाह, विनोदराव पाटिल सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.