A description of my image rashtriya news लाड़ली लक्ष्मी उत्सव जिले में हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का भव्य आयोजन लाड़लियों ने दिखाया उत्साह, अभिभावकों एवं लाड़लियों को किया सम्मानित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव जिले में हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का भव्य आयोजन लाड़लियों ने दिखाया उत्साह, अभिभावकों एवं लाड़लियों को किया सम्मानित

 


बुरहानपुर/08 मई, 2022/- मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज भोपाल के लाल परेड ग्राउन्ड में विधिवत रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से प्रदेशव्यापी रूप से भी आयोजित रहा। इसी परिपेक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अमरावती रोड शिकारपुरा थाना के पास स्थित गुर्जर भवन में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वतीजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, पूर्व महापौर श्री अनिल भोंसले, श्री मनोज तारवाला, श्री किशोर पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में लाड़लियां, अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओ का आगे आकर लाभ ले तथा ओरो को भी प्रेरित करें। मध्य प्रदेश सरकार आपके हित में कार्य कर रही है। इसके साथ ही कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव संबोधन को देखा व सुना। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में लाड़लियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। जिन्हें उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया।
वाघा बार्डर पर भ्रमण पर गई बालिकाओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किये
माँ तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत वाघा बार्डर पर जिले से भ्रमण पर गई बालिकाओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किये। जिनमें कु.खुशाली गुंदली रामलाल जामन्या, कु.तनवी योगिता विकास बोरगांवखुर्द, कु. आरूषि ज्योति राजेश पाटील नेपानगर सम्मिलित है।
इन्हें मिले पिंक ड्रायविंग लायसेंस
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पिंक ड्रायविंग लायसेंस प्रदान किये गये। जिनमें कु.माघिया पिता अब्दुल जावेद, सोनाली पिता किशोर बाविस्कर, प्रथा पिता गोपाल राठौर, वैष्णवी पिता गोकुल सोनवणे तथा कु. आयशा बी पिता शेख अजीज शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.