A description of my image rashtriya news पानी एप‘‘ से जल आंदोलन बनेगा जन आंदोलन- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पानी एप‘‘ से जल आंदोलन बनेगा जन आंदोलन- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

 


बुरहानपुर। वर्षा जल का संरक्षण पेयजल उपलब्धता का बहुत बड़ा स्त्रोत है। जिस तेजी के साथ जल समस्या बढ़ रही है, यदि उसे अभी नहीं रोका गया तो भविष्य में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। भावी पीढ़ी को भविष्य में पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जल संकट की आशंका को पहचानते हुए, विश्व जल दिवस पर गत वर्ष जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रेन‘‘ प्रकल्प शुरू कर, जहाँ भी जब भी वर्षा हो, उसका संरक्षण और अमृत सरोवर निर्माण के लिए संकल्पित होने की जरूरत बताई है।

यह बात मध्यप्रदेश के राज्यपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जल शक्ति अभियान एवं पानी एप के ई-लोकार्पण कार्यक्रम को राजभवन से वर्चुअली संबोधित कर रहते हुए कही। बुरहानपुर में इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘‘पानी एप‘‘ लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री पटेल ने वर्चुअली रूप से जुड़कर ‘‘जल शक्ति से जल जीवन‘‘ मिशन अंतर्गत विकसित किए गए ‘‘पानी एप‘‘ का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री पटेल ने कहा कि पानी बचाने की पहल स्वयं का उदाहरण प्रस्तुत कर की जाए। दैनिक जीवन में अनेक अवसर पर जल की बचत की जा सकती है। जल समृद्धता और संरक्षण के लिए वृक्षा-रोपण बहुत जरूरी है। पौधे लगाने के साथ ही पेड़ बनने तक उनकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने गुजरात का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ के कई जिले बारिश का पानी कुँओं में एकत्र कर, वर्ष भर पेयजल उपयोग के लिए करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि जल-संरक्षण का कार्य अकेले सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हो सकता है। इसे जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता और सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु में अपनी छत, मोहल्ला, खेत और गाँव में बरसने वाले पानी को संग्रहित करने के प्रयास व्यापक स्तर पर किए जाए।

कार्यक्रम को जिला प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), कलेक्टर प्रविणसिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य गुलचंद्रसिंह बर्ने, योगेश महाजन, कैलाश यावतकर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, निवृत्तमान महापौर अनिल भोंसले, निवृत्तमान नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, अरूण पाटिल, गिरीश शाह, विरेन्द्र तिवारी, विनोद चौधरी, बलराज नावानी, मंडलाध्यक्ष विनोद पाटिल, विक्रम चंदेल, दीपक महाजन, विठ्ठल खोसे, चिंतामन महाजन, किशोर राठौर, शिवकुमार पासी, पांडुरंग राठौर, सुभाष मोरे, रूद्रेश्वर एंडोले, सुभाष जाधव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, रवि गुप्ता सहित ग्रामों के पानी परिवार के सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, इंजीनियर, सब इंजीनियर सहित तकनीकी अमला उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को ‘‘पानी एप‘‘ इंस्टाल कराकर इसकी विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया गया। एप को लोकार्पण के साथ ही करीब एक हजार से अधिक लोगों ने इंस्टाल कर अपने मोबाईल में अपलोड किया।

पशुपालन और सामाजिक न्याय मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है। जल-संरक्षण के लिए समाज को सचेत होना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से भू-जल का स्तर गिर रहा है, यदि उसे रोका नहीं गया तो भावी पीढ़ी के सामने जीवन की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के अमृत सरोवर बनाने के आव्हान का उल्लेख करते हुए कहा कि तालाबों के निर्माण के लिए सरकार के साथ समाज को भी आगे आना होगा। बुरहानपुर जिला हर काम में अव्वल रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान की प्रेरणा से जिलेभर में भूमिगत जल संचय हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे है। प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर बुराहनपुर जिले में अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य बहुत ही तेज गति से किया जा रहा है। इसके लिए मैं अर्चना दीदी, समस्त जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को बधाई देता हूं।

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि हमारी वरिष्ठ नेता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) द्वारा लंबे समय से जल संरक्षण व संवर्धन हेतु सतत् कार्य किए जा रहे है। आज तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उनके मार्गदर्शन में पानी एप विकसित किया गया है, निश्चित ही यह एप हम सभी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। मैं अर्चना दीदी, जिला प्रशासन व समस्त पानी परिवार के सदस्यों को बधाई देता हूं कि उन्होंने पानी के काम में अपना-अपना योगदान कर बुरहानपुर जिले में बड़ी संख्या में अमृत सरोवर के निर्माण कार्यांे एवं बारिश के पानी के संचय हेतु कार्य किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री वच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि जल-संरक्षण और जल-संरचनाओं के जीर्णाेद्धार में समाज के सहयोग की अपेक्षा की। पानी एप जल-संरक्षण प्रयासों में तकनीक का प्रभावी उपयोग है। बुरहानपुर की भौगोलिक विशिष्टताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल समृद्धता के लिए व्यापक संभावनाएँ हैं। श्रीमती चिटनिस ने कि बताया ‘‘पानी एप‘‘ को आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन की उपलब्धता एवं व्यस्ततम दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए डिजाइन कर विकसित किया गया है। बुरहानपुर जिले की 167 ग्राम पंचायतों के 256 गांवों में एक साथ वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जल शक्ति अभियान के कार्य को सुविधाजनक बनाने व परस्पर जुड़े रहते हुए कार्य के सम्पादन के लिए ‘‘पानी एप्प‘‘ विकसित किया गया है। इस एप का उपयोग कर पानी को सम्भालने के लिए तकनीक का समुचित उपयोग करने की योजना है। विकासशील कार्यों में हमारा बुरहानपुर सतत अग्रणीय रहा है, आज उसी तारतम्य में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप आजादी के अमृत महोत्वव में जल शक्ति से जल जीवन हेतु विशेष रूप से निर्मित पानी एप का लोकार्पण आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी द्वारा किया गया है। गांव-गांव में पानी पर कार्य करने के लिए तथा सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु देश-विदेश के विषय-विशेषज्ञों से विचार मंथन कर पर्यावरण संरक्ष्ण के लिए इस एप का निर्माण किया गया है। जो जमीनी स्तर के कार्यों को तकनीकी रूप से अधिक बल प्रदान करने का कार्य करेंगा।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्षों से हम जल सरंक्षण पर कार्य कर रहे हैं किंतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जब से जलशक्ति मिशन का शुभारंभ किया गया है तब से यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप ले चुका है। आज हमने तकनीक के माध्यम से शासन और समाज को जोड़ने हेतु प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एक समाज के रूप में भी हमें अब आगे आकर जल संरक्षण का महत्व समझना होगा तथा व्यक्तिगत जल पुनर्भरण के दायित्व निर्धारित कर उस पर कार्य करना होगा। अब पानी परिवारों को आगे आकर इस मिशन को चलाना है।

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आजादी के 75वें वर्षगांठ मनाने हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का आव्हान पर बुरहानपुर जिले में अमृत सरोवर बनाने के अभियान को प्रशासन व समाज साथ मिलकर सिद्दत से जमीनी स्तर पर जुटा है। जिसका परिणाम है कि आज दिनांक तक 111 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य जारी है। वर्षा के पूर्व इन निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जा सके, ऐसा सभी का प्रयास है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि कारोना काल में जब जल शक्ति अभियान की घोषणा की गई थी, देश तब महामारी से जूझ रहा था, इसके बावजूद बुरहानपुर जिले ने इस अभियान की शुरूआत कर ली थी। प्रथम वर्ष हमने करीब एक दर्जन गांवों में भूमिगत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु समाज व जिला प्रशासन के साथ मिलकर तालाबों का निर्माण किया था। जिससे बारिश में तालाबों-जल संरचनाओं में भारी मात्रा में पानी का संचय हुआ और आसपास के गांवों के भूमिगत जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। इसके बाद यह अभियान को संपूर्ण जिले में चलाया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से प्रेरणा ले जनप्रतिनिधि भी जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों में सतत लगे रहे।

कलेक्टर बुरहानपुर प्रवीण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग की व्यवस्था जन-सहभागिता के साथ की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोदिया ने आभार माना।


दिनांक:- 11 मई 2022

01

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.