rashtriya news हर्षवर्धन के जन्मदिन पर बुजुर्गो और बच्चों को कराया भोजन- भाजपा ने ज़िला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

हर्षवर्धन के जन्मदिन पर बुजुर्गो और बच्चों को कराया भोजन- भाजपा ने ज़िला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दिवंगत सांसद श्रद्धेय स्व. श्री नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र युवा तरुणाई हर्षवर्धन सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को खंडवा संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समर्थकों ने जन्मदिन को सेवा कार्य दिवस के रूप में मनाया। अनाथालय में बुजुर्गो और बच्चों को भोजन कराया। अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।
शनिवार को जिला भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों के बीच फल का वितरण किया। जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे एवं सौरभ पाटिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई वार्डों में जाकर भर्ती रोगियों से उसका हाल चाल लेकर उन्हें फल दिया गया। पश्चात स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में संचालित अन्नपूर्णा रसोई से मरीजों के साथ आये परिजनों और अटेंडरों को भोजन वितरण किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, मंडल अध्यक्ष विनोदराव पाटिल, नितिन गगनानी, राजा मिश्रा, स्वप्निल जूनागढ़े सहित अन्य मौजूद रहे।
*सहारा बाल गृह में बच्चों को कराया भोजन*
हर्षवर्धन सिंह चौहान के जन्मदिन पर जिला मंत्री प्रवीण शहाणे के मार्गदर्शन में इंदिरा कॉलोनी स्थित सहारा बाल गृह में बच्चों को भोजन कराया गया। यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओ ने बच्चों के हाल-चाल जाने। प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक ऋषि बंड ने सहारा बाल गृह के प्रबंधक से आग्रह किया कि यहाँ जितने बच्चे निवासरत है सभी का नि:शुल्क उपचार और दवाईयां मुहैया कराई जाएँगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाटिल, महेंद्र बघेल, राकेश सोमवंशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े, नवल तापडिया, तुषार पटेल, प्रणव झोपे सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.