rashtriya news अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जाटव का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जाटव का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव का जन्मदिवस शुक्रवार को जिले के सभी मंडलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान के नेतृत्व में अजा मोर्चा धूलकोट मंडल के ग्राम झिरी एवं झांझर आंगनवाड़ी केन्द्रों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा कैथवास, अजा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुमारी दुर्गा,सोनाली सावकारे, आशा कार्यकर्ता सरोज कुशवाह, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, विकास कैथवास सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
*बाबा साहब प्रतिमा का जल अभिषेक*
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया लोकमान्य तिलक मंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री जाटवजी के जन्मदिन पर बाबा साहब प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई। प्रतिमा पर जल अभिषेक और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान, महामंत्री शिव कुमार पासी, उपाध्यक्ष प्रकाश तायडे, मंडल अध्यक्ष गोविंदा तायडे, राधेश्याम, मोनू  बिडियारे  सहित भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*आंगनवाड़ी में बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी*
प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव के जन्म उत्सव को सेवा कार्य के रूप में मनाया गया। अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान के नेतृत्व में नेपानगर के वार्ड क्र. 1, राहुल नगर की आंगनवाड़ी में बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं मिठाई वितरित कर मनाया गया। इस अवसर पर अ.जा. मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन गोपाल, जिला कार्यकारणी सदस्य रमेश कैथवास, पूर्व पार्षद सुजीत पाटिल, पार्षद प्रदीप दवे, अजा मोर्चा नेपानगर मंडल अध्यक्ष मिलिंद तायड़े, महामंत्री सतीश रजाने, उपाध्यक्ष भरत इंगले, मंत्री अजय दंडगे, नीलेश कटारिया, नितेश वर्मा, कुंजन महाजन आदि मौजूद रहे।

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.