A description of my image rashtriya news प्यार कहे या पंचनामा दो बच्चो के पिता से हुआ प्यार, अजब प्रेम की गजब कहानी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्यार कहे या पंचनामा दो बच्चो के पिता से हुआ प्यार, अजब प्रेम की गजब कहानी


बिहार/ प्यार कहे या पंचनामा, दो बच्चों के पिता के घर शादीशुदा महिला ने डाला डेरा जबतक वो मुझसे शादी नहीं करता, मैं इस घर से नहीं जाऊंगी प्यार के चक्कर मे लोग क्या क्या कर जाते है तभी तो वो सुर्खियों में भी आते है ऐसा ही एक मामला बिहार के बेतिया के लौरिया थाना इलाके का है जहाँ पर महिला का कहना है, ‘मैंने प्रेमी के खिलाफ लौरिया थाने में आवेदन दिया है. जबतक वो मुझसे शादी नहीं करता, मैं इस घर से नहीं जाऊंगी.’ प्रेमिका ने लौरिया थाना इलाके के रहने वाले एक शख्स पर यह आरोप लगाया है.प्रेमिका ने अपने शिकायती आवेदन में कहा, प्रेमी पहले से शादीशुदा था. पीड़िता जब अपनी बहन के घर गई थी, तब उन दोनों की पहचान हुई थी और दोनों प्रेम में पड़ गए थे. उसके बाद प्रेमी ने महिला की एक फोटो ली और प्यार का वादा कर केरल चला गया । आरोपी ने महिला की फर्जी अश्लील तस्वीर बना दी और उसी तस्वीर को पीड़ित के पति को दिखाकर कहा कि वो उसकी पत्नी से प्यार करता है. महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और अपने घर से भगा दिया.

महिला का आरोप है कि प्रेमी ने प्यार का वादा कर उसके साथ 6 महीने तक शारीरिक संबंध बनाए रखा. उसके बाद महिला ने शादी की बात करनी चाही तो प्रेमी टाल मटोल करने लगा और फिर शादी से ही इनकार कर दिया । इसके बाद पीड़िता गुस्से में उसके घर पहुंच गई और वहीं डेरा डाल दिया. पीड़ित का कहना है कि उसने इसी वादे के साथ उसके साथ संबंध बनाया था कि वो उससे शादी करेगा. आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.