डॉ. मनोज अग्रवाल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त
बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. श्री अभिजीत देशमुख ने खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे की अनुशंसा पर शहर के युवा समाजसेवी डॉ. मनोज अग्रवाल को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। डॉ. अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की।
निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं