rashtriya news भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में संपन्न - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में संपन्न

बुरहानपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में 24 अप्रैल को संपन्न हुई। बैठक में बुरहानपुर जिले से अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, मोर्चा प्रभारी पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास परमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 
जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान ने बताया बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन है। इसके मोर्चे नेतृत्व निमार्ण की पाठशाला हैं। जनसंघ के अंतिम दौर में मोर्चों का गठन हुआ था। इनके गठन का मुख्य उद्देश्य यही था कि हमारी पार्टी की पहुंच जनता के बीच हो अधिक से अधिक और हम अपनी नीतियों और समाज कल्याण के कार्यों को उनके बीच ले जाएं, उन्हें लाभ पहुंचाएं। लेकिन आज समाज में कई विघटनकारी शक्तियां हैं, जो समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं।
बैठक में मनीष राजोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार वाघ सहित प्रदेश के जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित थे।

*किसान मोर्चा लोकमान्य तिलक मंडल की कार्यकारिणी गठित*
बुरहानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, मंडल प्रभारी डॉ. श्री मनोज माने, श्रीमती उमा कपूर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राजू पाटिल की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष श्री अमित वारुड़े की सहमती से किसान मोर्चा लोकमान्य तिलक मंडल के अध्यक्ष कृष्णा शाह ने कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री एवं 4 मंत्री सहित 16 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष श्री शाह ने कार्यकारिणी में राजेश शाह, मनोज वाणी, नकुल पटेल, रविन्द्र माली को उपाध्यक्ष बनाया। किशोर राठौड़ व रविन्द्र महाजन को महामंत्री, वसंत दलाल, नयन भावसार, संजय मारकंडे व रुपेश रघुवंशी को मंत्री, योगेश चित्ते कोषाध्यक्ष, निलेश चौहान कार्यालय मंत्री, सुमित शाह मीडिया प्रभारी, निलेश यादव सह मीडिया प्रभारी, आशीष दवे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.