rashtriya news केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को मजबूत कर रहे -श्रॉफ- शाहपुर मंडल में समर्पण निधि संग्रह अभियान की बैठक सम्पन्न - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को मजबूत कर रहे -श्रॉफ- शाहपुर मंडल में समर्पण निधि संग्रह अभियान की बैठक सम्पन्न

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरेजी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से समर्पण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। रविवार को शाहपुर मंडल में समर्पण निधि संग्रह को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को अभियान के मंडल संयोजक श्री दिलीप श्रॉफ ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर मंडल की  बैठक में श्री श्रॉफ ने मंडल को 13  केंद्रो में विभाजन कर प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाकर कार्य की जवाबदारी दी। बैठक में श्री दिलीप श्रॉफ ने कहा केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार पं. दीनदयालजी के सपने एकात्म मानववाद के साथ हर गाँव, गरीब व किसानों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को मजबूत कर रहे है। इस अनुकूल वातावरण में हम अपने बूथ को मजबूत कर देश को बदनाम करने वाली राष्ट्र विरोधी ताकतों को जवाब दें। यह तभी संभव होगा जब हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर इन योजनाओं की चर्चा कर उन्हें लाभ दिलाए। अपने बूथ को मजबूत करे। क्योंकि हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी की ताकत बढेगी। पार्टी की ताकत बढेगी तो हमारे प्रधानमंत्री की ताकत बढेगी और भारत का मान बढेगा।
मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने कार्यकर्ता निर्माण की एक पद्धति विकसित करते हुए मध्यप्रदेश में असंख्य कुशल कार्यकर्ताओं की श्रृंखला तैयार की। आज जब पार्टी बड़े से बड़े अभियान में सफलता हासिल करती है तो उसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत होती है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है साथ ही पूर्ण विश्वास है कि बूथ विस्तारक योजना में जिस तरह हमने ऐतिहासिक सफलता हासिल की उसी तरह समर्पण निधि संग्रह अभियान में भी इतिहास रचेंगे। 
बैठक में समर्पण निधि के कट्टे सौंपते हुए कहा कि मंडल में प्रत्येक बूथ को सक्षम और मजबूत बनाने के अभियान में जुटें एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि में सक्रिय भूमिका निभाकर सभी से समपर्ण कर जिले के लक्ष्य को शतप्रतिशत कराने की बात कही। बैठक में अशोक महाजन, धनराज गावंडे, ज्ञानेश्वर पाटिल, हेमराज पाटिल, ईश्वर चौधरी, हेमंतराव पाटिल, ईश्वर महाजन, प्रदीप पाटिल, प्रभाकर चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.