rashtriya news देश ही नहीं वरन् एशिया की सबसे बड़ी जलभरण योजना को क्रियान्वित करवाने सांसद श्री पाटिल जी ने देश के प्रधानमंत्री श्री मोदीजी को किया आग्रह - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

देश ही नहीं वरन् एशिया की सबसे बड़ी जलभरण योजना को क्रियान्वित करवाने सांसद श्री पाटिल जी ने देश के प्रधानमंत्री श्री मोदीजी को किया आग्रह

 बुरहानपुर /देश ही नहीं वरन् एशिया की सबसे बड़ी जलभरण योजना को क्रियान्वित करवाने सांसद श्री पाटिल जी ने देश के प्रधानमंत्री श्री मोदीजी को किया आग्रह ....गत दिनों अपने *दिल्ली प्रवास* पर रहते हुए *खंडवा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल* ने   देश के *प्रधानमंत्री आदरणीय श्री.नरेंद्र जी मोदी* से भेट कर *एक पत्र* सौपते हुए आग्रह किया कि, *बुरहानपुर जिले के किसानों के हितों की ताप्ती मेगा रिचार्ज सिंचाई परियोजना* पिछले *कई वर्षो से अटकी* है। यह *एक बहुत बहु प्रतीक्षित एवम् महत्वाकाक्षी* होकर यह *परियोजना सूर्यकन्या ताप्ती कछार जो भूगर्भ हाइड्रो जियोलाजिकल संरचना है*, यदि इसका उपयोग किया जाता हैं, तो *हम लगभग 3,50,000  क्षेत्र को फायदा पहुंचा सकते है*।** *सांसद श्री पाटिल जी* ने अपने *पत्र* मे आगे लिखा है, कि *यह भूभ्रश सतपुड़ा तलहटी से सटा हुआ* होकर इस पर *जलशक्ति मंत्रालय* ने *एक टास्क फोर्स* का गठन किया था,जिसने *इस योजना का सर्वे भी किया था*।इसकी *प्रोजेक्ट रिपोर्ट इंटर स्टेट योजना* होने के कारण *WAPCOS* ने तैयार कर ली है।   *यह योजना इस देश की ही नही बल्कि एशिया की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना होंगी*। अतः आप से *विनम्र आग्रह* है, कि इस *योजना को क्रियान्वित* करवाने हेतु *उचित मार्गदर्शन एवम् दिशा निर्देश देते* हुए *मेरे संसदीय क्षेत्र को अनुग्रहित करे* जी।धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.